KICK: जल्द आएगा सलमान खान की ‘किक’ का सीक्वल, दर्शक आज भी नहीं भूले डेविल का किरदार
Kick, Kick 2 Salman Khan release date, Kick Full Hindi Movie Salman Khan, Kick (2014), एचडी मूवी 2 Kick 2 film, Kick full movie, Kick 2 full movie in Hindi , Kick Full movie, kick (2023) full movie, Kick 2 Salman Khan release date, Kick 2 Salman Khan release date 2023
KICK: सुपर स्टार सलमान खान ने हमेशा अपनी मौजदूगी और बेजोड़ चार्म से लोगों को अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में फैन्स भी अपने फेवरेट सुल्तान की हर फिल्म पर जी भर कर प्यार लुटाते नजर आते हैं। ऐसी ही एक फिल्म किक भी है। 2014 में रिलीज हुई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में समलान खान ने डेविल के रूप में बड़े पर्दे पर एंट्री की। फिल्म में बहुस्तरीय भूमिका निभाते हुए, सुपरस्टार जनता के सुपर हीरो के रूप में उभरे और खुद को अब तक के सबसे पसंदीदा ‘डेविल’ के रूप में स्थापित किया।
‘किक’ (KICK) एक बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर थी। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और चार्टबस्टर साउंडट्रैक से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आई। सलमान खान ने अपने बेहतरीन एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक अवतार से लोगों के दिलों पर पूरी तरह से राज किया। फिल्म में अपने सूक्ष्म कैरेक्टर चेन्जेस के साथ दर्शकों को पूरी फिल्म में सरप्राइज करने वाले सलमान, देवी लाल सिंह और डेविल के रूप में आए, एक अजीब आदमी जिसका जीवन `किक` (KICK) या एड्रेनालाईन रश की आवश्यकता से प्रेरित था। चाहे पार्टियों में एंजॉय करना हो या जेल जाना हो, डेविल हमेशा अपने जीवन में एक ‘किक’ की तलाश में रहता है और यहीं से फिल्म में एंटरटेनमेंट शुरू होता है। लेकिन निश्चित रूप से जो चीज़ दर्शकों से जुड़ी है वह डेविल के रूप में सुपरस्टार का आकर्षण, मुखौटे के पीछे उनका व्यक्तित्व और जरूरतमंद लोगों के लिए मदद करने वाला स्वभाव है।
जबकि फिल्म में सलमान खान के ह्यूमरस अंदाज को भूलना मुश्किल है, उनके जोरदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने लायक हैं। ट्रेन के आगे साइकिल से उतरकर अपने स्वैग में चलने वाले सलमान खान को कौन भूल सकता है। यह वास्तव में ध्यान खींचने वाला था और जिसे सिर्फ और सिर्फ सलमान खान ही करते हुए अच्छे लगते हैं। इसके अलावा, जैकलीन फर्नांडीज के साथ सुपरस्टार की शानदार केमिस्ट्री भी क्यूट थी। साथ ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर म्यूजिक एल्बम ने भी लोगों के दिलों को छू लिया, जिसके लगभग सभी गाने सुपरहिट हैं। चाहे वह जुम्मे की रात हो, हैंगओवर हो या यार ना मिले हो, किक के गाने हर महफिल की जान बन गए।
किक 200 करोड़ क्लब में एंटर करने वाली सलमान खान की पहली फिल्म थी और 2014 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी। इस फिल्म ने 402 करोड़ से अधिक की कमाई की। दुनिया भर में 402 करोड़ से अधिक की कमाई और भारत में 232 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ, यह फिल्म अब तक की 22वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हैं। इसके अलावा अब सलमान खान के फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसकी घोषणा हो चुकी है।



