यूथ अपडेट

GPF Online Services : अधिकारियों और कर्मचारियों के जीपीएफ की जानकारी हुई ऑनलाइन, गड़बड़ी होने पर ऑनलाइन ही होगा सुधार

GPF Online Services, GPF Information Online, Maharashtra general Provident Fund Rules, GPF Slip online. GPF Slip online download, GPF Maharashtra Series, Maharashtra General Provident Fund Rules pdf, GPF Nagpur GPF Maharashtra Balance check, जीपीएफ अंतिम भुगतान, जीपीएफ शिकायत, Agmp ग्वालियर जीपीएफ अंतिम भुगतान, जीपीएफ स्लिप, Agmp Gwalior GPF slip 2023, Agmp gwalior GPF slip 2023 download, महालेखाकार कार्यालय, GPF slip MP

GPF Online Services : अधिकारियों और कर्मचारियों के जीपीएफ की जानकारी हुई ऑनलाइन, गड़बड़ी होने पर ऑनलाइन ही होगा सुधारGPF Online Services: भोपाल। मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सामान्य भविष्य निधि लेखाओं के वर्ष 2022-23 के वार्षिक लेखा-विवरण महालेखाकार सामान्य भविष्य निधि कार्यालय की वेबसाइट www.agmp.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिये गये हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीरीज प्रविष्ट कर और एकाउंट नम्बर कॉलम में अपना सामान्य भविष्य निधि लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड प्रविष्ट कर लेखा-विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यालय प्रधान महालेखाकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा विवरण की दी गई जानकारी में बताया गया कि लेखा विवरणों में किसी विसंगति के ऑनलाइन सुधार अथवा अन्य शिकायतों के लिये अभिदाता सत्यापित विवरण सहित वेबसाइट पर Pr.Accountant General (A & E)-II में Online Services खोलकर Register Grievances (AG) में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत का निराकरण एक माह में प्रधान महालेखाकार की निगरानी में किया जाता है।

अभिदाता अपनी शिकायत दूरभाष क्रमांक 0751-2432457 और व्हाट्सएप नम्बर 8827409410 पर भी कर सकते हैं। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न, आवश्यक आवेदन प्रारूप और अन्य फार्म भी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button