बैतूल अपडेट

Betul Today News: जब हाथी नाले से बहने लगा लाल पानी, नजारा देख हैरत में पड़े लोग, छानबीन में यह हकीकत आई सामने

Betul Today News: When red water started flowing from the elephant drain, people were surprised to see the sight, this reality came to the fore in the investigation

Betul Today News: जब हाथी नाले से बहने लगा लाल पानी, नजारा देख हैरत में पड़े लोग, छानबीन में यह हकीकत आई सामनेBetul Today News: (बैतूल)। सोमवार शाम से ही जिला मुख्यालय समेत जिले के अनेक हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मंगलवार सुबह बैतूल शहर में बहने वाले हाथी नाला का नजारा देख कर लोग हैरान हो गए। कारण यह था कि हाथी नाले से बहने वाला पानी रोज की तरह मटमैला ना होकर लाल और गुलाबी रंग का था। हाथी नाले से इस रंग का पानी बहते हुए शायद ही किसी ने देखा था। यही कारण था कि लोगों में इस बात को लेकर कौतूहल होने के साथ ही इस बात की दहशत भी थी कि कहीं यह पानी जहरीला तो नहीं है।

Betul Today News: जब हाथी नाले से बहने लगा लाल पानी, नजारा देख हैरत में पड़े लोग, छानबीन में यह हकीकत आई सामनेबैतूल शहर के ड्रेनेज सिस्टम में हाथी नाला मुख्य भूमिका निभाता है। जरा सी बारिश होते ही इसमें बाढ़ आ जाने के नजारे शहरवासियों के लिए नए नहीं है। रात भर हुई बारिश से आज सुबह से ही हाथी नाले से पानी का अच्छा बहाव हो रहा था, लेकिन लोग यह देखकर लोग हैरत में पड़ गए कि गंज क्षेत्र में इसका पानी हमेशा की तरह नहीं था। आज इससे जो पानी बह रहा था वो लाल और गुलाबी रंग का था।

Betul Today News: जब हाथी नाले से बहने लगा लाल पानी, नजारा देख हैरत में पड़े लोग, छानबीन में यह हकीकत आई सामनेहाथी नाले का पानी आज से पहले ऐसा नहीं दिखा था। इसलिए यह देख लोग आश्चर्यचकित हो उठे। इसके साथ ही सभी अपने-अपने कयास भी लगाने लगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ लोग यह सोचकर खासे चिंतित भी दिखे कि कहीं यह पानी जहरीला तो नहीं हो गया। लोगों की चिंता यह सोचकर और बढ़ गई कि हाथी नाले का पूरा पानी माचना नदी में जाकर मिल जाता है। इन्हीं सबके चलते लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका के अधिकारियों को भी दी।

Betul Today News: जब हाथी नाले से बहने लगा लाल पानी, नजारा देख हैरत में पड़े लोग, छानबीन में यह हकीकत आई सामनेसूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। इसमें यह बात सामने आई है कि किसी ने बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुके गुलाल और रंग की बोरियां नाले में फेंक दी हैं। इसके चलते पानी का रंग ऐसा हो गया है। हालांकि यह हरकत किसने की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। नपा इस बारे में जानकारी जुटा रही है। इधर यह बात स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और उनकी उत्सुकता शांत हुई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button