बैतूल अपडेट

Betul News: चुनाव करीब आते ही भाजपा सरकार को याद आती है लाड़ली बहना की: वागद्रे

Betul News: As soon as the elections come closer, the BJP government remembers Ladli Behna: Wagdre

Betul News: चुनाव करीब आते ही भाजपा सरकार को याद आती है लाड़ली बहना की: वागद्रेBetul News: (रानीपुर)। घोड़ाडोंगरी नगर के राठौर मैरिज लॉन में मंगलवार को कांग्रेस के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी बीएलए शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, विधानसभा समन्वयक अशोक राठौड़, ब्लॉक प्रभारी शांतिलाल तातेड, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र देशमुख एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा सरकार को लाड़ली बहना याद आती है। शिवराज सरकार चुनावी साल में बार-बार एक लाख युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है। जबकि हकीकत यह है कि एमपीपीएससी पिछले साढ़े 4 साल में सिर्फ 2659 युवाओं की ही भर्ती कर सकी है। भाजपा की सरकार सत्ता में है वह अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए छल बल का प्रयोग कर सकती है। हमें अपने ग्रामीण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाना है। ताकि वह प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए सतत प्रयासरत रहे। हम सिर्फ घोड़ाडोंगरी विधानसभा की बात नहीं कर रहे हैं हमें अपने जिले के पांचों प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए हर एक छोटे कांग्रेसी कार्यकर्ता से लेकर मतदाता तक संबंध स्थापित करना होगा।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरेंद्र कुमार महतो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष नितिन महतो, विक्रांत महतो, जनपद अध्यक्ष राहुल उईके, सोनू खनूजा, सुनील वर्मा, अनिल झल्लारे, शुभम साहू , राजेश नर्रे, संजय साल्वे, संजू जावलकर, कमलेश झल्लारे, मनेद्र नाथ मंडल, निताई कर, बबलू महाले, रुपेश भोरवंशी, दिनेश भोरसे, संजू वटी, दिलीप मृदा, कन्नू काका, राजू बढ़िया, कुशाल पोपली, राहुल इवने, गोविंद पेंड्राम, नक्कल सिंह, सहदेव नागले, कमलेश काकोड़िया, जयदेव छन्ना काकोडीया, भूरा यादव, बुधराम विश्वकर्मा, जीवन वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button