देश/विदेश

India’s Biggest Zamindar: जानें कौन है भारत का सबसे बड़ा जमींदार, करोड़ों एकड़ जमीन का है इकलौता मालिक

India's Biggest Zamindar, zamindars of bengal, zamindar caste, zamindari system, zamindari system in india, zamindari system abolished in india, zamindar caste in india, zamindars in mughal empire, zamindari abolition act, Zamindari System, Land Revenue Systems in British India, Notes On Zamindari,

India's Biggest Zamindari: जानें कौन हैं भारत का सबसे बड़ा जमींदार, करोड़ों एकड़ जमीन का हैं इकलौता मालिकIndia’s Biggest Zamindar: सरकार के पास देश में सबसे अधिक जमीनें है। ये बात तो सभी को पता है, लेकिन उसके बाद देश का कौन बड़ा जमींदार है, यह बताना सबके लिए मुश्किल है। आपको बता देते हैं कि यह एक धार्मिक संस्‍था है। उसके बावजूद भी आप इसका इसका सही जवाब नहीं दे पाएंगे। ज्‍यादातर लोगों के पास किसी मंदिर ट्रस्‍ट को लेकर जवाब होगा। असल में इसका सही जवाब है कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया, जो सीधे पोप के अधीन है और इसके पास भारत में सबसे ज्‍यादा जमीनें (India’s Biggest Zamindar) हैं।

कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया अभी केंद्र सरकार के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा जमींदार है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इसके पास 7 करोड़ हेक्टेयर (17129 करोड़ एकड़) जमीन है। इन जमीनों पर स्कूल, कॉलेज व चर्च जैसे कई निर्माण हैं। इनकी कुल वैल्यू करीब 20,000 करोड़ रुपये है।

1927 में तब के ब्रिटिश शासन द्वारा भारतीय चर्च अधिनियम बनाया गया था। इसके तहत बहुत सस्ते दामों पर इन चर्चों को जमीन लीज पर दे दी गई थी। इसी के चलते कैथोलिक चर्च ने पूरे भारत में जमीन एकत्रित की और उसका इस्तेमाल परोपकारी काम व इसाई धर्म के प्रसार के लिए किया। हालांकि, इन जमीनों की वैधता अब विवादास्पद है।

यह विवादास्पद इसलिए है क्योंकि 1965 में भारत सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि अंग्रेजी हुकूमत द्वारा जो भी जमीनें लीज पर दी गईं, उन्हें मान्यता नहीं दी जाएगी। हालांकि, इस सर्कुलर के क्रियान्वयन को लेकर ढिलाई के कारण अभी तक इन जमीनों की वैधता संबंधी विवाद का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

खबरों के अनुसार कैथोलिक समुदाय खुद भी इन संपत्तियों के लेकर चिंता व्यक्त कर चुका है। आपको बता दें कि कैथोलिक चर्च की गवर्निंग बॉडी सीबीसीआई (कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया) है। यह इसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरू पोप फ्रांसिस के अधीन है।

कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया भारत में सबसे ज्यादा रोजगार मुहैया कराने वाले बड़े निजी संस्थानों में से एक है। इसके पास देश की अलग-अलग जगहों पर जमीन है। यह गोवा से लेकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक फैली हुई हैं।

2012 में प्रकाशित टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया के पास देश में 2457 हॉस्पिटल डिस्पेंसरी, 240 मेडिकल या नर्सिंग कॉलेज, 28 सामान्य कॉलेज, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 3765 सैकेंडरी स्कूल, 7319 प्राइमरी स्कूल और 3187 नर्सरी स्कूल थे।

• यह सभी जानकारी इंटरनेट पर अलग अलग स्त्रोतों से प्राप्त की गई है। इसकी betulupdate पुष्टि नहीं करता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button