बैतूल अपडेट

Betul Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम

Betul Police Museum: Telugu movie Kallu Compound will be seen in 1995 State's first police museum in Ranipur

MP Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर

Betul Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर में बना प्रदेश का पहला म्यूजियम (Betul Police Museum) भी नजर आएगा। तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग शुक्रवार को इस म्यूजियम में की गई। रानीपुर में फिल्म की शूटिंग की सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र एवं आसपास के लोग भी थाने पहुंच गए थे। वहीं शूटिंग में थाना स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किया।

MP Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियमइस फिल्म के मुख्य कलाकार गणेश और आयुषी पटेल हैं। फिल्म का निर्माण श्रीमती हरिका द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म प्रवीण जेट्टी एंड मिसेज पिटला विजयलक्ष्मी द्वारा निर्देशित की जा रही है। निर्देशक प्रवीण ने कहा कि यह फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली है और हिंदी के अलावा सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की शूटिंग बैतूल में हो रही है। इस तेलुगू मूवी में हीरोइन का रोल आयुषी पटेल द्वारा निभाया जा रहा है।

MP Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियमफिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि 1995 में भूस्वामी व धनाढ्य लोग छोटे गरीब तबके के लोगों को को दबाने का प्रयास कर रहे थे। उस समय नक्सलियों से भी जनता भयभीत थी एवं दारू पर पूर्ण प्रतिबंध था। उसी समय भूस्वामी धनाढ्य लोग दारू की तस्करी कर रहे थे। साथ ही नकली शराब बेच रहे थे। फ़िल्म में इस दौरान हीरो गणेश एवं हीरोइन आयुषी पटेल ने आकर सभी को शराब की लत से दूर करने की सलाह दी एवं भूस्वामी धनाढ्य लोगों के प्रति जंग छेड़ दी और उनका अस्तित्व व राजपाठ पूर्ण रूप से खत्म कर दिया।

MP Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button