बैतूल अपडेट

Betul News: मुलताई में बड़ा उलटफेर, वर्षा गडेकर नपाध्यक्ष नियुक्त, संभाला पदभार, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

Betul News: Big upset in Multai, Varsha Gadekar appointed as Municipal President, took charge, listed his priorities

Betul News: मुलताई में बड़ा उलटफेर, वर्षा गडेकर नपाध्यक्ष नियुक्त, संभाला पदभार, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: बैतूल जिले की मुलताई नगर पालिका में बड़े उलटफेर के बाद वर्षा गडेकर नपाध्यक्ष नियुक्त हुई हैं। उन्होंने बुधवार को नगर पालिका पहुंचकर अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूजन पाठ के साथ विधि विधान से प्रभार ग्रहण किया गया है और शपथ ली गई। सीएमओ नितिन बिजवे द्वारा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने कहा कि मुलताई के सभी वार्डों में लोगों की समस्याओं का हल करना उनका पहला काम है। नगर में लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। जल्द ही मुलताई के हर वार्ड का दौरा करके लोगों की समस्याओं को समाधान करेगी। मुलताई न्यायालय ने नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव शून्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद शासन द्वारा वर्षा गडेकर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं नगरवासी उपस्थित हुए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि नगर में पिछले 8 महीनों से लोग परेशान थे। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। नगर पालिका में उठापटक चालू थी, लेकिन अब लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।

Betul News: मुलताई में बड़ा उलटफेर, वर्षा गडेकर नपाध्यक्ष नियुक्त, संभाला पदभार, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएंताप्ती लोक बनवाना है प्राथमिकता : वर्षा गडेकर

पदभार ग्रहण करने के पश्चात वर्षा गडेकर ने कहा कि मुलताई में ताप्ती लोक बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा नगर विकास के लिए प्रदेश सरकार से राशि लाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने कहा कि नगर का हर व्यक्ति अब नगर पालिका का अध्यक्ष होगा, हर किसी से पूछ कर नगर का विकास किया जाएगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button