स्वास्थ्य अपडेट

Immunity for Longevity : इस तरह मजबूत करें इम्यूनिटी सिस्‍टम, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार, दवाओं का बचेगा पैसा

Immunity for Longevity, immune system naturally, how to boost immune system naturally, how to boost immune system when sick, how to boost immune system quickly, how to boost immunity at home, how can i boost my immune system in 24 hours?, how to test immune system strength at home, ways to boost immune system against viruses, how to improve your immune system nhs, Immunity Meaning in Hindi, weak immune system life expectancy, how does the immune system fight viruses, three major functions the immune system, where is the immune system located, 5 different types of immune cells, cells of immune system notes, cells of immune system pdf

Immunity for Longevity : इम्‍यूनिटी को हेल्‍दी और स्ट्रांग रखना चाहते है तो जानें इन चीजों के बारे मेंImmunity for Longevity : इम्यूनिटी हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। इम्यून सिस्टम बॉडी में रोग पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों से बचाव का काम करता है। कभी-कभी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से रोगाणु बॉडी में तेजी से प्रवेश करने लगते हैं। ये रोगाणु हमारी बॉडी को बीमार बना देते हैं।

इम्‍यूनिटी इसलिए कमजोर होती जाती है क्‍योंकि हमारे खान-पान की गलत आदत से पोषक तत्‍व सही तरीके से बॉडी को नहीं मिल पाते हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप कुछ विटामिन या हर्बल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करके भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। आपका इम्यून सिस्टम तभी ठीक तरह से काम करेगा, जब आप अपने आपको पर्यावरणीय हमलों से बचा सकेंगे। आइए जानते हैं कि किस तरह से इम्यूनिटी को बढ़ाएं ताकि आप तंदुरुस्त रहे।

इस तरह बढ़ाएंं इम्‍यूनिटी (Immunity for Longevity)

धूम्रपान नहीं करें

इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो धूम्रपान करने से परहेज करें। धूम्रपान करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। कोई भी वायरस हो, सबसे पहले ऐसे लोगों को ही अपनी चपेट में लेता है जो धूम्रपान करते हैं।

फल और सब्जियों का सेवन करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में अमरूद, संतरा, नींबू, पपीता, शिमला मिर्च और आंवले का सेवन करें। ये सभी चीजें आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएंगी और आपको हेल्दी रखेंगी।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Immunity for Longevity)

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स रीच फूड बहुत मददगार माने जाते हैं। अगर आप शरीर को हेल्दी और इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो डाइट में बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर जैसे चीजों को शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है।

उसी तरह विटामिन सी भी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो विटामिन सी रीच फूड्स, जैसे संतरा, कीवी, अनानास, गाजर आदि को शामिल कर सकते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

रेगुलेर एक्सरसाइज करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कामों में से एक है योग या एक्सरसाइज करना। रोजाना सुबह एक्सरसाइज या योग करने से न सिर्फ आपका शरीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। एक्सरसाइज आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है और आप सेहतमंद रहते हैं।

तनाव नहीं लें (Immunity for Longevity)

तनाव और दबाव का असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से इम्यून सेल्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसकी वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ता है। तनाव दूर करने के लिए रेगुलर योगा करें।

पूरी नींद लें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अच्छी नींद ली जाए। रात में देर तक जागने से हमारी इम्यूनिटी लॉस होने लगती है, इसलिए जरूरी है कि 7-8 घंटे जरूर सोएं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button