Betul Crime News: दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार के घर दिन दहाड़े चोरी, दूसरे घर का भी ताला तोड़ने का किया प्रयास
Betul Crime News: Dainik Bhaskar Digital journalist's house was stolen in broad daylight, tried to break the lock of another house as well
Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर स्थित नेहरू वार्ड में सोमवार दोपहर में दिन दहाड़े एक पत्रकार के घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित भगवानों की मूर्ति तक चोरी कर ले गए। वहीं उन्हीं के घर के पास एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया।
नेहरू वार्ड मुलताई निवासी पत्रकार राकेश अग्रवाल के घर आज कोई भी नहीं था। उनका परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वे भी नगर में ही थे। जब वे घर पहुंचे तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी लगी। उन्हें घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही घर के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगद, करीब 5 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित भगवान की मूर्तियां चोर ले उड़े थे। उन्होंने चोरी होने की सूचना तत्काल मुलताई पुलिस थाने में दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
राकेश अग्रवाल के घर के पास ही स्थित श्रावण राऊत के घर पर भी आज सुबह ही परिवार तिलक समारोह में शामिल होने बिरुल गया था। उनके घर का ताला भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। जब वे भी घर पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी लगी।



