Betul News: सागौन की अवैध कटाई कर चरपट बना कर रखी थी छिपा कर, सूचना पर वन विभाग ने की जब्त
Betul News: After illegal felling of teak, it was kept hidden, forest department seized it on information

Betul News : बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल में वन माफिया ने महाराष्ट्र सीमा के करीब वन माफिया ने सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर ली थी। इनकी चरपट बना कर इन्हें जंगल में ही छिपा कर उन्होंने रखा था। इनकी तस्करी करने की फिराक में सागौन चोर थे। हालांकि वे इन्हें ले जा पाते, उसके पहले ही वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर यह चरपटें जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब मुखबिर की सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी, दक्षिण बैतूल (सा.) विजयानन्थम टीआर (भावसे) के मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी भैंसदेही (सा.) आशीष बनसोड (रावसे) के निर्देशन में सावलमेंढा रेंज की टीम गठित कर अंधेरबावड़ी वन चौकी स्टाफ के द्वारा बताये गये स्थान पर सर्च (खोजबीन) की गई।

महाराष्ट्र प्रांत की सीमा रेखा के पास जाड़ीदा रास्ते के किनारे घनी झाड़ियों में खोजबीन करने पर घास, पत्तों एवं वृक्ष की टहनियों से ढंककर रखी हुई 33 नग सागौन चरपट = 0.767 घन मीटर लकड़ी प्राप्त हुई है। मौके पर स्थल पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही की गई एवं जप्त काष्ठ को शासकीय वाहन से वन चौकी अंधेरबावड़ी लाया गया। मध्यप्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जप्त काष्ठ का अनुमानित मूल्य 46000 रुपए आंका गया है। जप्ती करने वाली टीम में परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढा मानसिंह परते, परिक्षेत्र सहायक साकली, रमेश महस्की, बीट गार्ड प्रवीण गुप्ता, शुभम राठौर, सुन्दरलाल उईके, वाहन चालक एवं सुरक्षा श्रमिक रमेश तथा झोल्या पांसे उपस्थित रहे।



