मध्यप्रदेश अपडेट

UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी ने घोषित किए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे, यहां देखें अपना रिजल्ट

UPSC Prelims Result 2023, UPSC Civil Services Prelims 2023 Results, UPSC Prelims Result, UPSC Prelims Result 2023 declared, upsc result 2023, upsc result 2023 topper list, upsc prelims 2023 question paper, upsc prelims 2023 answer key, upsc syllabus 2023 pdf drishti ias, upsc prelims 2023 syllabus, Upsc result in hindi,

UPSC Prelims Result 2023: यूपीएससी ने घोषित किए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे, यहां देखें अपना रिजल्ट
Source: Credit – Social Media

UPSC Prelims Result 2023: (नई दिल्ली)। यूपीएससी ने विगत 28 मई 2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणामों के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र – I (डीएएफ – I) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ – I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात् अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके देखें रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2023)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2023/jun/doc2023612210601.pdf

संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button