HCL TechBee में जॉब के साथ बिट्स और एमिटी से आईटी में ग्रेजुएट होने का मौका, कंपनी उठाएगी खर्च
HCL TechBee, HCL TechBee Programme, एचसीएल टेकबी 2023, HCL Tech Bee salary after 10 years, HCL Tech Bee salary after 5 years, HCL Tech Bee is real or fake, HCL Tech Bee is good or bad,

HCL TechBee, HCL TechBee Programme: आईटी के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक बैतूल जिले के गणित संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा मौका है। शिक्षा विभाग द्वारा HCL TechBee कम्पनी के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन 18 मई 2023 को स्थानीय शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल के सभाकक्ष में किया गया है। इसके जरिए इस प्रतिष्ठित कंपनी में जॉब के साथ ही बिट्स, एमिटी और SASTRA यूनिवर्सिटी से आईटी के विभिन्न कोर्सेज में ग्रेजुएट भी कराया जाएगा। इसका 90% फीसदी खर्च भी कंपनी उठाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैतूल से जारी जानकारी में बताया गया कि संचालनालय द्वारा राज्य स्तर पर एचसीएल टेक बी के साथ हुए अनुबंध के अनुसार सत्र 2021-22 के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अथवा सत्र 2022-23 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित गणित संकाय से 60% अंकों एवं गणित विषय में न्यूनतम 60 अंक प्राप्तांक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस योजना के तहत पंजीयन हेतु पात्र होंगे। विकासखंड स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों एवं संकुल शालाओं के द्वारा इच्छुक छात्र-छात्राओं का पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है। (HCL TechBee)
- Also Read: IAS Success Story: किसी मॉडल से कम नहीं है देवयानी सिंह, हफ्ते में दो दिन पढ़ाई कर बनी आईएएस अफसर
इस सुविधा का विस्तार करते हुए जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। कंपनी के साथ हुए करार के अनुसार पंजीयन पश्चात आयोजित की जाने वाली परीक्षा में जो 50 मिनट की होगी, चयनित होने वाले छात्र छात्राओं को एक वर्ष की ट्रेनिंग कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। जिसमें से प्रथम माह की ट्रेनिंग बच्चों द्वारा अपने व्यय पर की जाएगी। दूसरे से पांचवें माह की ट्रेनिंग ऑनलाइन माध्यम से बच्चों द्वारा घर पर रहकर की जा सकेगी।
सातवें माह से 12वें माह तक की ट्रेनिंग के लिए बच्चों को ₹10000 प्रति माह की दर से स्टायफंड प्रदान किया जाएगा। 12 माह की ट्रेनिंग के लिए देश स्तर पर 16 केंद्र निर्धारित हैं। बैतूल के बच्चों के लिए निकटतम केंद्र नागपुर रहेगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर बच्चों को एचसीएल टेक बी कंपनी में जॉब प्राप्त होगा। इस जॉब के साथ यह बच्चे BITs पिलानी, एमिटी और SASTRA यूनिवर्सिटी से आईटी के क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर सकेंगे।
इसके लिए 90% छात्रवृति कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। पंजीयन एवं परीक्षा पूर्णत: नि:शुल्क है । इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यशाला में कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं उनके पालक को अवगत कराए जाने के साथ नि:शुल्क पंजीयन भी कराया जाएगा। शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में सम्मिलित होने पंजीयन कराने के लिए विभागीय स्तर पर व्यापक प्रसार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आईटी सेक्टर में एचसीएल टेक बी कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर अग्रिम पांच कंपनियों में आती है। (HCL TechBee)



