यूटिलिटी अपडेट

Glass Installed In Lift: चेहरा देखने के लिए नहीं बल्कि इस वजह से लिफ्ट में लगे होते हैं शीशे, वजह जान हैरान हुए लोग

Glass Installed In Lift, Glass Lifts, Lift Installation, Benefits of a Glass Lift in Your Business, Glass Lift Shafts Designed, lift glass price, lift glass design,

Glass Installed In Lift: चेहरा देखने के लिए नहीं बल्कि इस वजह से लिफ्ट में लगे होते हैं शीशे, वजह जान हैरान हुए लोग
Source: Credit – Social Media

Glass Installed In Lift: विज्ञान ही है जिसके दम पर आज देश और दुनिया तरक्की कर रहे हैं। आज की मॉर्डन लाइफ में घर ऊंची-ऊंची इमारतों में बदल गए हैं। इन ऊंची इमारतों पर कई फ्लोर होते हैं और सीढ़ियों के जरिए इन पर पहुंचना काफी मुश्किल होता है। इसीलिए ऊंची इमारतों में लिफ्ट का उपयोग किया जाता है। लिफ्ट का उपयोग बिना थकान के आपको अभी फ्लोर पर पहुंचा देता है। आप भी कई बार लिफ्ट में चढ़े होगे और इनमें आपने शीशे लगे हुए देखें होंगे, लेकिन क्या आपको पता है। यह शीशा चेहरा देखने के लिए बिल्कुल नहीं लगाया जाता है। यह शीशा किसी खास वजह से लगाया जाता है। तो आइए जानते वह खास वजह…

क्यों लगाए जाते हैं लिफ्ट में शीशे

ऑफिस, मॉल और अन्य ऊंची इमारतों में, लिफ्ट सुविधा उपलब्ध होती है। लिफ्ट का यूज हम सभी डेली की लाइफ में करते रहते हैं। हाल ही में कुछ समय पहले से, लिफ्टों में शीशे भी इंस्टॉल करने शुरू किए गए हैं. आपने भी कई लिफ्टों में शीशे देखे होंगे। यह शीशे आपके चेहरे देखने के लिए नहीं होते, बल्कि इसकी वजह यह है कि इससे लिफ्ट का अंदर का माहौल खुला-खुला नजर आता है और अधिक स्पेस नजर आता है, जिससे लोगों को घुटन जैसी स्थिति नहीं लगती। जिससे लिफ्ट के अंदर रहने वाले लोगों को भी बेहतर लगता है।

इस वजह से लिफ्ट में लगाते हैं शीशे (Glass Installed In Lift)

लिफ्ट निर्माण करने वाली कंपनियों के मुताबिक शुरुआत में जब लिफ्ट का उपयोग किया गया तो लोगों ने लिफ्ट की तेज रफ्तार महसूस की और इसकी शिकायत करने लगे। काफी रिसर्च के बाद यह बात सामने आई की जब लिफ्ट में लोग सवार होते हैं तो वह दीवारों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इससे उन्हें लिफ्ट की गति तेज लगती है। इस समस्या का समाधान खोजने के लिए ही लिफ्ट निर्माता कंपनियों ने दीवारों पर शीशा लगाना शुरू किया।

Related Articles

Back to top button