बैतूल अपडेट

Betul News: बीजादेही सोसायटी में गेहूं तुलवाने की जा रही रुपए की डिमांड, सिवनी जाकर किसान बेच आया फसल, कार्रवाई की मांग

Betul News: Demand for money for weighing wheat in Bijadehi Society, farmer sold the crop after going to Seoni, demanding action

Betul News: बीजादेही सोसायटी में गेहूं तुलवाने की जा रही रुपए की डिमांड, सिवनी जाकर किसान बेच आया फसल, कार्रवाई की मांग

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

Betul News: शाहपुर ब्लॉक की बीजादेही सोसाइटी में बंदरबांट चल रहा है। विगत 10 दिनों से किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रलियों में गेहूं भर भर के सैकड़ों की संख्या में अपने खून पसीने से बनाई हुई गेहूं की फसल को लेकर बीजादेही सोसाइटी में खड़े हुए है, लेकिन सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है एवं किसी को कोई चिंता नहीं है।

आम आदमी पार्टी बैतूल के जिला सचिव सुनील कुमार यादव ने इस मामले में बताया कि सोसायटी के पदाधिकारी किसानों को अपने हाथ की कठपुतली मात्र मानते हैं और गेहूं तुलवाने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं, जब किसान ने पैसे देने से मना किया तो सोसाइटी पदाधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गेहूं नहीं लेने के लिए दबाव बनाया।

Betul News: बीजादेही सोसायटी में गेहूं तुलवाने की जा रही रुपए की डिमांड, सिवनी जाकर किसान बेच आया फसल, कार्रवाई की मांग

इससे परेशान होकर किसान अपनी फसल को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे ही एक किसान दिलीप यादव निवासी धामनिया 10 दिन परेशान होने के बाद अपना गेहूं सिवनी में बेचने को मजबूर हो गया। किसान को गृहग्राम से 3 किलोमीटर दूरी पर सोसाइटी होने के बावजूद 80 किलोमीटर दूर गेहूं बेचने जाना पड़ रहा है। ऐसे सोसाइटी के अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही होने की आवश्यकता है। (Betul News)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button