Aaj ka Panchang, Rashifal: इन राशि वालों को होगा धनलाभ, ना करें ये भूल, देखें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang, Rashifal: People of these zodiac signs will get money, don't make this mistake, see today's Panchang and auspicious time
आज का पंचाग 29 अप्रैल 2023
पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj ka Panchang, Rashifal: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहो के शुभ फल मिलते है।
ॐ श्री गणेशाय नमः
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि-नवमी 18:21:44, तत्पश्चात-दशमी,
दिन- #शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 16 वैशाख गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 12:46:11, तत्पश्चात-मघा,
योग- गण्ड 10:29:53, तत्पश्चात-वृद्धि,
करण- कौलव 18:21:45, तत्पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कर्क 12:46:11, तत्पश्चात-सिंह राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:43:37,
सूर्यास्त- 18:53:36,
दिन काल- 13:09:48,
रात्री काल- 10:49:19,
चंद्रोदय- 13:05:29,
चंद्रास्त- 26:45:11*,
राहू काल- 09:01 – 10:41 अशुभ,
यम घंटा- 13:57 – 15:36 अशुभ,
अभिजित – 11:52 – 12:45 शुभ,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – पूर्व, दक्षिण पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग बढ़ता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 07:23 – 09:01,
चर- 12:19 – 13:57,
लाभ- 13:57 – 15:36,
अमृत- 15:36 – 17:15,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 18:54 – 20:15,
शुभ- 21:36 – 22:57,
अमृत- 22:57 – 24:18*,
चर- 24:18* – 25:39*,
लाभ- 28:22* – 29:43*,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 05:44 – 06:50,
बृहस्पति- 06:50 – 07:55,
मंगल- 07:55 – 09:01,
सूर्य- 09:01 – 10:07,
शुक्र- 10:07 – 11:13,
बुध- 11:13 – 12:19,
चन्द्र- 12:19 – 13:25,
शनि- 13:25 – 14:30,
बृहस्पति- 14:30 – 15:36,
मंगल- 15:36 – 16:42,
सूर्य- 16:42 – 17:48,
शुक्र- 17:48 – 18:54,
रात्री का होरा चक्र
बुध- 18:54 – 19:48,
चन्द्र- 19:48 – 20:42,
शनि- 20:42 – 21:36,
बृहस्पति- 21:36 – 22:30,
मंगल- 22:30 – 23:24,
सूर्य- 23:24 – 24:18*,
शुक्र- 24:18* – 25:12*,
बुध- 25:12* – 26:06*,
चन्द्र- 26:06* – 27:01*,
शनि- 27:01* – 27:55*,
बृहस्पति- 27:55* – 28:49*,
मंगल- 28:49* – 29:43*,
आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि :- आज का दिन जातकों के लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। बहन के विवाह के प्रस्ताव पर मोहर लगेगी, जिससे मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। आप अपनी दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। सीनियर का भी सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताएंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
मिथुन राशि :- आज का दिन जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपकी सेहत में बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। ज्यादा परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
कर्क राशि :- आज का दिन जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आपको कुछ नवीन स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सीनियरों का सहयोग मिलेगा। आपका दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
सिंह राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आपको सरकारी कार्यो में सफलता की संभावना है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को भी मित्र की सहायता से अच्छा रोजगार मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
कन्या राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। जॉब करने वालों के लिए समय शुभ है। आपको उच्च अधिकारी द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपने परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
तुला राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। गृहस्थजीवन में समस्या आ सकती है।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। मित्र के सहयोग से कारोबार को नई दिशा मिल सकती है। पिताजी आपके कारोबार में कुछ धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
धनु राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप परिवार वालों के साथ अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे और आप यह सीखेंगे की धन को कैसे संचय किया जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। भाई, बहनों के रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। आपका दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
मकर राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहने वाली है, लेकिन आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आपका कोई कार्य रुक गया कार्य जल्दी पूरा होगा।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपको सीनियरों का भी सहयोग मिलेगा। जाब परिवर्तन से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
मीन राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। उच्च अधिकारियों के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी। सीनियरों से बात करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
आज का सुविचार
“तस्याग्निर्जलमर्णवः स्थलमरिर्मित्रं सुराः किंकराः कान्तारं नगरं गिरि र्गृहमहिर्माल्यं मृगारि र्मृगः।
पातालं बिलमस्त्र मुत्पलदलं व्यालः श्रृगालो विषं पीयुषं विषमं समं च वचनं सत्याञ्चितं वक्ति यः॥”
भावार्थ :- जो सत्य वचन बोलता है, उसके लिए अग्नि जल बन जाता है, समंदर जमीन, शत्रु मित्र, देव सेवक, जंगल नगर, पर्वत घर, साँप फूलों की माला, सिंह हिरन, पाताल दर, अस्त्र कमल, शेर लोमड़ी, जहर अमृत, और विषम सम बन जाते हैं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही



