Benefits of Silver Ring: चांदी का छल्ला पहनने से जाग जाता है सौभाग्य, जानें कौनसी उंगली में पहनना है सही
Benefits of Silver Ring: Good luck wakes up by wearing a silver ring, know which finger to wear it right

Benefits of Silver Ring: अंगूठियां-छल्ला पहनना आम बात है, लेकिन अलग-अलग धातुओं और रत्न आदि से जड़ी ये अंगूठियां हमारे जीवन पर असर डालती हैं। आप शायद ही जानते होंगे कि चांदी की अंगूठी पहनने से वाकई में आपके शारीरिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है, तो उसे चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।
अगर आपका चंद्रमा कमजोर रहता है, तो यह आपकी मानसिक स्थिति को भी बहुत प्रभावित करता है और इसको बहुत हद तक कमजोर भी कर देता है। चांदी की अंगूठी पहनने से हमें खांसी, गठियां और जोड़ों से होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलती हैं।
इस उंगली में पहनें चांदी की अंगूठी (Benefits of Silver Ring)
चांदी की अंगूठी या छल्ला सबसे छोटी अंगूठी में पहनना चाहिए। चांदी का छल्ला कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना गया है। वृषभ और तुला राशि के जातक भी चांदी का छल्ला धारण कर सकते हैं। वहीं मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को गलती से भी चांदी का छल्ला नहीं पहनना चाहिए।
जिंदगी में आती हैं सकारात्मक
ऐसी मान्यता है कि अगर कोई आदमी घर के अंदर चांदी का इस्तेमाल करता है तो उसके जीवन में सकारात्मकता आती है।चांदी की अंगूठी पहनने से पॉजिटिविटी पैदा होती है। इसीलिए अगर आपको घबराहट या फिर उल्टे सीधे विचार आते हैं तो आपको चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके अंदर से नेगेटिव विचार चले जाएंगे और आपको पॉजिटिव विचार आएंगे और आपकी सोच भी साफ होगी



