टेक/ऑटो

Mahindra BSA Gold Star 650 : रॉयल एनफील्ड की बैंड बजाएगी Mahindra की ये धांसू बाइक, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Mahindra BSA Gold Star 650: This cool bike of Mahindra will play the band of Royal Enfield, will get great features at a low price

Mahindra BSA Gold Star 650 : रॉयल एनफील्ड की बैंड बजाएगी Mahindra की ये धांसू बाइक, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Source: Credit – Social Media

Mahindra BSA Gold Star 650 : रॉयल इनफील्ड देश ही नहीं दुनिया की टॉप बाइक निर्माता कंपनी है। अपनी बुलट बाइक के दाम पर भारत में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली बाइक की कंपनी बनी है। इस बाइक की जगह लेने के लिए कितनी ही कंपनियां कोशिश कर चुकी है। लेकिन अब तक ये कम्पनी ही नंबर 1 पर है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब एक दिग्गज कंपनी ने नम्बर 1 बनने के लिए कमर कस ली है। सामने निकलकर आ रही जानकारी के अनुसार Mahindra BSA Gold Star 650 भारत में लॉन्च होने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि बीएसए गोल्ड स्टार भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड से टक्कर लेगी। यह जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगी। वैसे बता दें कि BSA किसी ज़माने में काफी लोकप्रिय ब्रांड रही है और इसकी Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक यूके में बिकती है।

Source: Credit – Social Media

जल्द लॉन्च होगी Mahindra BSA Gold Star 650

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक बहुत जल्द भारतीय बाजार में कदम रखेगी। हालांकि यह कब तक लॉन्च होगी इसके बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा था कि मार्च 2023 तक यह बाइक भारतीय बाजार में उतार।

Source: Credit – Social Media

Mahindra BSA Gold Star 650 में मिल सकता है धांसू इंजन

BSA Gold Star बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें लिक्विड कूल्ड टेक्नोलोजी पर आधारित 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन मिल सकता है। वहीं इसे पुराने लुक में रखने के लिए एयर फिन्स का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 44 bhp और 55 nm का पीक टॉर्क पावर आउटपुट देगा। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा।

Source: Credit – Social Media

Mahindra BSA Gold Star 650 की इतनी हो सकती है कीमत

अब कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह बाइक लगभग 3.5 लाख से 6 लाख रुपये की कीमत के बीच सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा हक़ कि Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक की कीमत रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होगा।

Royal Enfield Interceptor को देगी तगड़ी टक्कर

वैसे Royal Enfield Interceptor की बात करें तो इसमें 648 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन एयर-ऑयल कूल्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह इंजन 46 bhp और 52 nm पीक टार्क पावर आउटपुट देता है। इंजन के साथ 6 स्पीड गीयर बॉक्स जोड़ा गया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1950 के दशक तो BSA दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल ब्रांड रहा है और इसे साल 2016 में महिन्द्रा कम्युनिटी ने खरीद लिया है।

टेक/ऑटो अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button