टेक/ऑटो

Upcoming Smartphones: 10000 तक की कीमत में जल्द ही लांच होंगे यह बेहतरीन स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से रहेंगे लेस

Upcoming Smartphones, Upcoming Mobiles India 2023, Tecno Spark 10C, Xiaomi Redmi A2, Honor X5, Nokia C12 Plus, Vivo Y02A,

Upcoming Smartphones: 10000 तक की कीमत में जल्द ही लांच होंगे यह बेहतरीन स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से रहेंगे लेस
Source: Credit – Social Media

Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन की दुनिया आजकल ऐसी हो गई है कि कब, कौन सी कंपनी, कौन सा नया मोबाइल लांच कर दे यह कहा नहीं जा सकता। कंपनियां सभी कंपनी मोबाइल मार्केट पर कब्जा करने के लिए कम कीमत में ऐसे फोन लांच कर रही है जो ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सके। आने वाले दिनों में Tecno, Nokia, Vivo, Xiaomi और Honor जैसी कंपनियां बजट फ्रेंडली फोन लांच करने जा रही है।

इन फोन के बारे में आपको जानकारी होना चाहिए क्योंकि यह फोन बेहतरीन फीचर से लैस होंगे। इनकी कीमत ₹10000 से कम होगी। लिस्ट को लॉन्चिंग डेट के अनुसार बनाया गया है। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में…

Tecno Spark 10C (Upcoming Smartphones)

हमारी लिस्ट में पहला नाम Tecno Spark 10C का है। कीमत के हिसाब से इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो टेक्नो स्पार्क 10सी मार्केट में 24 अप्रैल, 2023 को लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 9,490 रुपये तक बताई जा रही है। फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Xiaomi Redmi A2

भारत में सबसे किफायती दामों में बेहतरीन फीचर्स देने वाली शिओमी इसी मां 28 अप्रैल को अपना रेडमी ए-2 लांच कर सकती है। रिपोर्ट की माने तो डिवाइस मीडियाटेक हेलिओ जी36 से लैस होगा। साथ में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले सिंगल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला है। इसकी किम 8,999 रुपये तक हो सकती है।

Honor X5

हॉनर अपने मोबाइल मार्केट के प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। बहुत जल्द कंपनी अपना नया स्मार्टफोन हॉनर एक्स5 लॉन्च कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पेशकश 28 अप्रैल 2023 को सकती है। डिवाइस की कीमत 8,690 रुपये तक हो सकती है। डिवाइस MediaTek Helio G25 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 2जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Nokia C12 Plus

मई 2023 में नोकिया अपना सबसे किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। डिवाइस Unisoc SC9863A1 से लैस होगा। साथ में 2 जबी रैम और 32 जीबी सटोटेज मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल में कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसकी कीमत 7,999 रुपये बताई जा रही है।

Vivo Y02A (Upcoming Smartphones)

वीवो का मोबाइल मार्केट में अपना अलग ही नाम है। वीवो इस साल जुलाई में Vivo Y02A लॉन्च करेगा। इसकी कीमत 8,999 रुपये तक होगी। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट की माने तो यह मीडिया टेक हेलिओ P35 से लैस होगा। साथ में 3जीबी रैम मिल सकता है। फोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

Related Articles

Back to top button