बैतूल अपडेट

Betul crime today: जंगल में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका; सड़क हादसे के बाद फूंका टवेरा वाहन

betul aaj ki news, betul crime news, betul ki khabar, Betul ki taza khabar, Betul news, Betul News betul news today, Betul News in Hindi

Betul crime today: जंगल में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका; सड़क हादसे के बाद फूंका टवेरा वाहन

Betul crime today: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम घावड़ाखार के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला है। वृद्ध महुआ बीनने के लिए जंगल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध की हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आग लगाकर टवेरा वाहन को फूंक दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली पुलिस को घावड़ाखार के जंगल में एक वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त मदरसा पिता गिराती धुर्वे (55) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक मृतक महुआ बीनने के लिए घावड़ाखार के जंगल में गया था। वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार की शाम को वृद्ध का शव जंगल में पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया।

गर्दन पर है चोट के निशान

बताया जाता है कि वृद्ध के शरीर पर गर्दन के पास चोट के गंभीर निशान मिले हैं। जिससे वृद्ध की हत्या किए जाने की भी आशंका है। पुलिस इस मामले में परिजनों से भी चर्चा कर रही है और बयान दर्ज किए जाएंगे। यह पता लगाया जा रहा है कि वृद्ध का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल पाएंगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

टवेरा ने मारी टक्कर तो आक्रोशित भीड़ ने जला डाला वाहन

बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम को टवेरा वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने टवेरा गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक बैतूल-इंदौर हाईवे पर शुक्रवार लगभग रात 8 बजे मिर्जापुर जोड़ के पास टवेरा वाहन ने तीन बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में प्यारसिंह निवासी सेंदूरजना, भूता निवासी खोखरा और अमित निवासी खोखरा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया है। घायलों को हादसे में गंभीर चोट लगी।

बताते हैं कि तीनों बाईक सवार युवक विपरित दिशा से जा रहे थे। अपने साईड से आ रही टवेरा वाहन ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। तत्काल घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक रांग साईड से आ रहे थे और टवेरा वाहन तेजी से अपने साईड से आ रही थी। गाड़ी चालक से वाहन नियंत्रित नहीं हुआ और हादसा हो गया।

भीड़ ने जला दी टवेरा गाड़ी (Betul crime today)

हादसे के बाद मौके पर लगभग 50 लोगों से अधिक की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने कुछ देर तक मौके पर हंगामा किया। भीड़ में अज्ञात लोगों ने टवेरा गाड़ी में आग लगा दी। आग से गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। चिचोली पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button