स्वास्थ्य अपडेट

Yoga For Weight Loss : इस योग से पिघल जाएगी सारी चर्बी, पहले दिन से घटने लगेगा वजन

Yoga For Weight Loss: With this yoga, all the fat will melt, the weight will start decreasing from the first day.

Yoga For Weight Loss : इस योग से पिघल जाएगी सारी चर्बी, पहले दिन से घटने लगेगा वजन
Source: Credit – Social Media

Yoga For Weight Loss : सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

पादहस्‍तासन करने का तरीका (Yoga For Weight Loss)

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर ताड़ासन में खड़ी हो जाएं।
  • अब दोनों हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर ले जाएं।
  • फिर सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए कमर के हिस्‍से से शरीर को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुक जाएं।
  • ध्यान रखे कि ऊपर के हिस्से को सीधा रखें बस कमर के हिस्‍से से ही मुड़ें।
  • अपने दोनों हाथों से पैरों को छूने की को‍शिश करें।
  • सिर को अपने घुटने पर लगाने की को‍शिश करें।
  • अपनी क्षमतानुसार इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रहें और 5-6 बार सांस लें।
  • अब पहली मुद्रा में आने के लिए सांसों को अन्दर लेते हुए कमर को धीरे-धीरे सीधा करते जाएं।
Yoga For Weight Loss : इस योग से पिघल जाएगी सारी चर्बी, पहले दिन से घटने लगेगा वजन
Source: Credit – Social Media

पादहस्तासन योग के फायदे

इस आसन को करने से हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं और सेहत अच्छी रहती है। यह पेट की चर्बी को कम करने, पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने, लंबाई बढ़ाने और जांघ की मांसपेशियों को एक अच्छा खिंचाव देने के लिए जाना जाता है। पादहस्तासन योग (Padahastasana Yoga) सिर के रक्त संचार को बढ़ने में मदद करता है। तनाव को कम करने के लिए पादहस्तासन योग (Padahastasana Yoga) बहुत ही लाभदायक है। वैसे तो सभी योग अपने तनाव को कम करने में मदद करते हैं पर यह योग आपके शरीर की थकान को खत्म करता हैं और मन को शांति प्रदान करता हैं।

स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button