Making Attractive Ladies purse: सिलाई की पाठशाला : स्वास्तिक के आकार से चुटकियों में बनता है आकर्षक लेडिस बैग, यहां देखे पूरी विधि
Making Attractive Ladies purse: School of Sewing: Swastik shape makes attractive ladies bag in a pinch, see the complete method here

Making Attractive Ladies purse: बहुत सी महिलाएं और युवतियां चाहती हैं कि वे भी थोड़ी-बहुत अर्निंग करें और अपने परिवार का सहारा बने। हालांकि उनके सामने समस्या यह होती है कि वे घर के बाहर निकल कर कोई काम नहीं कर पाती। वैसे घर बैठे भी बहुत से काम करके काफी अच्छी अर्निंग की जा सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में वे इनका लाभ नहीं ले सकती। यदि बात करें घर बैठे किए जा सकने वाले कार्यों की तो सिलाई का काम सबसे बेहतर होता है।
इस काम की खासियत होती है कि इसमें ना बहुत ज्यादा इन्वेस्ट करना होता है और ना ही बहुत अधिक कौशल की जरूरत पड़ती है। यदि पहले से ही आपके पास मशीन हो तो बिना इन्वेस्ट के यह कार्य हो सकता है। यदि ना भी हो तो भी इसे खरीदने के लिए कोई बहुत ज्यादा राशि की जरूरत नहीं पड़ती। बात करें कौशल या हुनर की तो सिलाई का कार्य थोड़े समय में ही और बड़ी आसानी से ही सीखा जा सकता है और अच्छी कमाई भी इससे की जा सकती है।
‘बैतूल अपडेट’ इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर ‘सिलाई की पाठशाला’ की सीरीज चला रहा है। इसमें हर अंक में सिलाई ट्रेनर संगीता पवार द्वारा कोई खास चीज बनाना सिखाई जाएगी। यहां दी गई उनकी यू ट्यूब चैनल की लिंक के जरिए बड़ी आसानी से आप वह बनाना सीख सकेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको वह वस्तु बनाना सिखाए जिसकी बाजार में डिमांड ज्यादा हो या फिर वह फैशन में चल रही हो।
आज के अंक में संगीता जी बता रही हैं कि स्वास्तिक के आकार से बड़ी आसानी से और थोड़ी ही देर में आकर्षक लेडिस बैग बनाया जा सकता है। यह बैग्स आप खुद भी इस्तेमाल कर सकती हैं और चाहे तो इनकी बिक्री करके अर्निंग भी कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं कि किसी तरह से स्वास्तिक के आकार से कैसे एक अट्रैक्टिव लेडिस बैग बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
इसके लिए 1/2 मीटर कपड़ा पीले रंग का,
1/2मीटर कपड़ा ग्रे रंग का,
1 मीटर अस्तर का कपड़ा, टेलर चॉक,
कैची, चैन (कपड़ो में लगाई जाने वाली) और धागा की जरूरत होगी।
- Also Read : Optical Illusion Quiz: इस तस्वीर में हैं एक गलती, हिम्मत है तो 10 सेकंड में ढूंढ कर दिखाइए
लेडिस पर्स बनाने का तरीका (Making Attractive Ladies purse)
6 इंच चौड़ाई और 21 इंच लंबाई की कपड़े 4 पट्टी काटेंगे।दो पट्टी पीले रंग की और दो पट्टी ग्रे रंग की और अस्तर की चार पट्टी काटेंगे। चारों कपड़े से स्वास्तिक बनाकर सिलाई लगा लेंगे। फिर साइड के कपड़े से मिला कर सिलाई कर लेंगे। इस प्रकार से हमारे पास बैग की डिजाइन बन जाएगी।
इसके बाद इसमें वीडियो में दिए अनुसार चैन लगाकर हम लेडीज पर्स तैयार कर लेंगे।
नीचे दिए गए वीडियो में आप यह पर्स बनाने की पूरी विधि देख सकते हैं। अगर आपको वीडियो पसंद आता है तो लाइक, शेयर, कमेंट और सब्सक्राइब अवश्य करें।



