Gold Silver Price Today: अभी नहीं तो कभी नहीं! आ गया सोना खरीदने का सबसे अच्छा मौका, देखें ताजा भाव
Gold Silver Price Today: If not now or never! The best time to buy gold has arrived, see the latest rates

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते कुछ दिनों में सोने के भाव जहां काफी तेजी से बढ़े, वहीं रुक रुक कर उनमें स्थिरता भी देखी गई। जबकि कई बार सोने चांदी के भाव कम भी हुए। यदि एक्सपर्ट्स की सलाह माने तो सोना और चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय चल रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में एक बार फिर से सोने के दाम में भारी तेजी देखने को मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…
आज सोने और चांदी के भाव
इस समय देश में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव तेजी से चल रहा है। कभी सोने का भाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो कभी इसमें कमी देखी जाती है। लगातार भयंकर तेजी के बाद सोने के भाव में कमी देखी जा रही है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज वायदा बाजार में सोने और चांदी के दामों में कोई अंतर नजर नहीं आया है। इसे एक्सपर्ट अच्छा मौका मान रहे हैं।आज (8 April 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 60,870 रुपए पर चल रहा है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट ₹60,870 था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (8 April 2023) सोने का भाव 55,800 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 55,800 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज चांदी का भाव 76,600 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 76,600 रूपए रहा था।
जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 76,600 रूपए किलो है।
जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम
भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
- HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
Also Read : Optical Illusion Quiz: इस तस्वीर में हैं एक गलती, हिम्मत है तो 10 सेकंड में ढूंढ कर दिखाइए
HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।
यहां समझे क्या है नियम
यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
यहां जानें क्या है HUID नंबर (Gold Silver Rate)
HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।
इस एप से कर सकेंगे चेक
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।
मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।



