बैतूल अपडेट

Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan: सहभागिता अभियान की 11 लाख 45 हजार 100 रुपए की राशि सीधे पहुंची श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan: 11 lakh 45 thousand 100 rupees of participation campaign directly reached Shri Ram Janmabhoomi pilgrimage area

विधायक डागा ने निभाई सेतु की भूमिका, विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिला प्रभु श्री राम के काज से जुड़ने का सौभाग्य

Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan: सहभागिता अभियान की 11 लाख 45 हजार 100 रुपए की राशि सीधे पहुंची श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan (बैतूल)। विधायक निलय विनोद डागा द्वारा संकल्पित श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के माध्यम से जुटाई गई दान राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंप दी गई है। विधायक निलय डागा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली डागा ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर यह राशि सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों को सौंपी है। विधानसभा क्षेत्र की जनता को प्रभु श्री राम के काज से जोड़ने के लिए विधायक डागा ने सेतु की भूमिका का निर्वहन किया है।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया यह अभियान अपने आप में एक गौरवशाली और ऐतिहासिक अभियान बनकर उभरा है। सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को बताने और नई पीढ़ी को राम नाम की महिमा से रूबरू कराने के लिए विधायक निलय डागा की इस पहल की हर ओर चर्चा है।

विधायक ने कहा, मैं तो सिर्फ इस अभियान का छोटा सा माध्यम हूं, लेकिन प्रभु श्री राम स्वयं इसके प्रेरणा पुंज हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान की सूत्रधार हैं। उल्लेखनीय है कि अभियान के 51 दान पात्रों में डली दान राशि की गणना श्रीराम मंदिर कोठीबाजार में नवरात्रि की सप्तमी पर श्री कामतानाथ पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम, जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज के सानिध्य में की गई थी। दान पात्रों की गणना में ग्यारह लाख पैंतालीस हजार एक सौ रुपए प्राप्त हुए थे।

इनमें एक, पांच, दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ, पांच सौ तथा रूपया दो हजार मूल्य के नोट शामिल है। विधायक द्वारा इस राशि को श्री राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करने के बजाए सीधे तीर्थ क्षेत्र कार्यालय को सौंप दी गई। इसके पीछे उनका मानना था कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो धनराशि उनके हाथों से उन्हें दान में दी वही धनराशि सीधे ट्रस्ट को मिले इसका एक अलग ही पुण्य है।

Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan: सहभागिता अभियान की 11 लाख 45 हजार 100 रुपए की राशि सीधे पहुंची श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

अभियान पूर्ण हुआ, आनंद का क्षण है : डागा (Nilay Daga Sahbhagita Abhiyan)

विधायक श्री डागा ने बताया कि आज आनंद का क्षण है, हम सबने एक संकल्प लिया था। मुझे स्मरण है कि श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के लिए आगे कदम बढ़ाने से पहले पिता स्व. विनोद डागा ने यह बात याद दिलाई थी कि बहुत परिश्रम के साथ काम करना पड़ेगा, तब कहीं यह काम संपन्न होगा। हमने लगभग ढाई साल श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के लिए काम किया, अभियान पूर्ण होने पर हमें संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है। अभियान को सफल बनाने में राम भक्तों ने जी-जान से प्रयास किए। गांव गांव में जाकर विधानसभा क्षेत्र की जनता को श्री राम मंदिर से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया।

भगवान राम की कृपा से विधानसभा क्षेत्र की जनता राम मंदिर निर्माण से जुड़ गई और यह अभियान देशव्यापी बन गया। अयोध्या में समाज के सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण साकार होगा। धर्म, मर्यादा, चरित्र, संस्कार के स्वरूप श्री राम जी के इस मंदिर से प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से जुड़ने का अभियान सफल होने पर आज आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत घर-घर जा के लोगों से सहयोग मांगने के कार्य के पीछे निहितार्थ यह उद्देश्य था कि प्रभु श्री राम के काज से हर एक व्यक्ति को जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हो।

इनका कहना है….

हम “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” की ओर से बैतूल विधान सभा के श्रद्धालुजनों, घर-घर जाकर अपना समय दान करके समाज का सहयोग एकत्र करने वाले राम भक्तों और इस सम्पूर्ण योजना को प्रेरणा देने वाले स्थानीय विधायक के रूप में आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं, और आपके क्षेत्र और स्वयं आपकी उत्तरोत्तर उन्नति की मंगलकामना श्री परमेश्वर से करते हैं।

अनिल मिश्र, श्रीयानी जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 

————————————————————

विधायक द्वारा चलाया गया धर्म कार्य निश्चित ही सराहनीय है प्रभु श्रीराम उन्हें ऐसे कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे यही कामना है।

पंडित कांत दीक्षित, ज्योतिषाचार्य

————————————————————

विधायक जी के कार्यों की तारीफ शब्दों में नहीं की जा सकती है। प्रभु श्रीराम किसी पार्टी के नहीं है। पार्टी विशेष का कार्यक्रम था नहीं, जन-जन की मेहनत का पैसा प्रभु श्री राम के मंदिर में लगे इस भावना को लेकर विधायक जी ने जो काम किया वह तारीफे काबिल है। इतने अवरोधों के बाद भी वे राम काज में लगे रहे।राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे कामों में आगे आना चाहिए।

प्रवीण बिहारे, अध्यक्ष माता मंदिर समिति गंज।

————————————————————

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग विधायक के इस धर्म कार्य से बैतूल जिले को प्रभु श्रीराम का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

राजेश सोनी, राम भक्त 

Also Read : Funny Jokes in Hindi: एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा, पंडित जी का जवाब सुन हंसी से लोटपोट हो जाओगे

————————————————————

सहभागिता अभियान के लिए विधायक जी को साधुवाद, उनके माध्यम से पूरी विधानसभा का एक एक नागरिक अपने आप को गौरवान्वित कर रहा है। विधायक ने इस पुण्य कार्य से जोड़ा है, हमारा एक रुपया भगवान के चरणों में अर्पित हुआ। हमारे विधायक ने पुण्य कार्य से जोड़ा है, इसके लिए उनको साधुवाद।

नारायण सरले, समाजसेवी

————————————————————

यह देश राम का है। राम कण कण में हैं। भाव की हर हिलोर में राम हैं। कर्म के हर छोर में राम हैं। राम यत्र-तत्र,सर्वत्र हैं। जिसमें रम गए वही राम है। सबके अपने राम हैं। विधायक जी द्वारा प्रभु राम के लिए किया गया कार्य अनुकरणीय है।

मुन्ना मानकर, समाजसेवी  

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button