Curly Hair Tips: घुंघराले (कर्ली) बालों को बहुत ही बेहतरीन लुक देेने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Curly Hair Tips: Follow these tips to give the best look to curly hair

Curly Hair Tips: जब भी वेडिंग फंक्शन में जाना होता है तो महिलाएं अक्सर इसी उलझन में रहती हैं कि वे किस हेयरस्टाइल को बनाएं। आमतौर पर महिलाएं अपने आउटफिट का सलेक्ट कर लेती हैं और उसी के अनुसार मेकअप भी करती हैं, लेकिन जब बात हेयरस्टाइल बनाने की हो तो ऐसे में यकीनन समझ ही नहीं आता कि किस हेयरस्टाइल को बनाएं। यह उलझन तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब आपके बाल कर्ली हों। जिनके कर्ली हेयर होते हैं उन्हें हमेशा इस बात से प्रॉब्लम रहती है कि वो अपने बालों को स्टाइल कैसे करें? क्योंकि ऐसे बालों में कोई भी हेयर स्टाइल बनाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे बालों में बहुत ज्यादा नेचुरल बाउंस होता हैं और इन्हें अगर ज्यादा ही ओपन या गलत तरीके से स्टाइल करते है तो यह और भी ज्यादा खराब दिखते देते हैं। इसीलिए देखिए घुंघराले बालों के झटपट बनने वाली और बेहद अट्रैक्टिव हेयरस्टाइल।

हाफ बन (Curly Hair Tips)
इस हेयरस्टाइल में आधे बाल जूड़े में बंधे होते है और आधे बाल खुले होते है। ये हेयरस्टाइल जितना सिंपल है उतना ही क्लासी भी नजर आता है।
- Also Read: Ganesh Vandana: आज सुन ली ये गणेश वंदना तो बन जाएगा आपका दिन, करें सुबह की सकारात्मक शुरूआत

रिवर्स फ्रेंच ब्रेड (Curly Hair Tips)
अगर लंबे घुंगराले बाल हैं तो चोटी बनाने से बेहतर और तरीका कोई ही नही सकता है। लेकिन इस चोटी में भी ट्विस्ट है। आपको सिंपल गुंथी हुई चोटी की जगह फ्रेंच ब्रेड बनानी है। तो देखिए ये सिंपल और फटाफट बनने वाला हेयरस्टाइल।

मेसी गजरा बन
गजरा बन के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन घुंघराले बालों में बिना किसी मेहनत के बस दो चार पिन की सहायता से यह लुक आसानी से बन जाती है। घुंघराले बालों में जूड़े को पिन के साथ सिक्योर करना कहीं ज्यादा आसान होता है।
- Also Read: Tulip Wind Turbine: 15 साल तक नहीं आएगा 1 रुपए भी बिजली बिल, बस घर की छत पर लगा लें ये डिवाइस

वाटरफॉल हेयर स्टाइल
सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वॉटरफॉल हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप एक साइड से थोड़े से बाल लेकर चोटी बनाना शुरु करें। अब सिर्फ दो बार गांठ लेकर जब तीसरी बार करने जाएँ तो अपने कान के पास से थोड़े से बाल लेकर उसमें मिला लें और उस चोटी का तीसरा हिस्सा नीचे छोड़ दें।

साइड हेयर पफ
यह हैयर स्टाइल जितना सरल है, उतना ही आकर्षक और कम समय में बनने वाला भी। इसे बनाने के लिए अपने सारे बालों को एक साइड करने होंगे, फिर उसे थोड़ा सा उठाव देकर पिनअप कर लेना है। आकर्षक पिंस के साथ यह और भी खूबसूरत दिखाई देगा।



