बड़ी खबरें

Gold buying rules: जरूरी खबर! सोना खरीदी के बदल गए नियम, ध्यान नहीं दिया तो बेकार हो जाएगी आपकी गोल्ड ज्वेलरी

Gold buying rules: Important news! Rules for buying gold have changed, if you do not pay attention, your gold jewelery will be useless

Gold buying rules: जरूरी खबर! सोना खरीदी के बदल गए नियम, ध्यान नहीं दिया तो बेकार हो जाएगी आपकी गोल्ड ज्वेलरी
Source: Credit – Social Media

Gold buying rules: आज 1 अप्रैल 2023 से सोना खरीदी के नियम बदल गए हैं और नियम बदलने के साथ ही अब कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। यदि इन बातों का ध्यान रखें बिना सोना खरीदते हैं तो आने वाले समय में आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। दरअसल, सोने की शुद्धता को लेकर सरकार ने नया नियम जारी किया है।

बिना HUID नंबर नहीं बिकेगा सोना

सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी।

यहां समझे क्या है नियम

यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी भेजी जाएगी उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यहां जानें क्या है HUID नंबर (Gold buying rules)

HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।

इस एप से कर सकेंगे चेक (Gold buying rules)

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।

Related Articles

Back to top button