यूटिलिटी अपडेट

Voter Id card: यदि आपकी उम्र हो चुकी है 18 साल तो मिलने वाली है यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बस ऑनलाइन करना होगा यह काम

Voter Id card: If you are 18 years old then you will get this important responsibility, just have to do this work online

Voter Id card: यदि आपकी उम्र हो चुकी है 18 साल तो मिलने वाली है यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बस ऑनलाइन करना होगा यह काम

Voter Id card: लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये और लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी का अवसर लेकर अप्रैल माह आया है। 01 अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुये निर्वाचन आयोग की स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने बताया कि voterportal.eci.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

इसके साथ ही जो मतदाता पहले से वोटर हैं और उन्हें वोटर आईडी में कोई संशोधन करवाना है तो वो भी इस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सारिका ने बताया कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के मार्गदर्शन में जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं। इसमें बताया गया कि आफलाईन आवेदन के लिये फार्म-6 भरकर अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।

Voter Id card: यदि आपकी उम्र हो चुकी है 18 साल तो मिलने वाली है यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बस ऑनलाइन करना होगा यह काम

सारिका ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर की एक तारीख को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चार अवसर दिये जा रहे हैं। इसलिये अब साल भर का इंतजार नहीं करना होगा। अब इस कार्य के लिए युवाओं को चार अवसर दिये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले चुनावों के पहले मतदान का अधिकार पाने यह महत्वपूर्ण अवसर है।(Voter Id card)

Related Articles

Back to top button