यूटिलिटी अपडेट

Dynamo Flashlight: बिना बैटरी और चार्जिंग के जिंदगी भर चलेगा यह टॉर्च, रोशनी देख उड़ जाएंगे होश

Dynamo Flashlight: This torch will last a lifetime without battery and charging, the light will blow your senses

Dynamo Flashlight: बिना बैटरी और चार्जिंग के जिंदगी भर चलेगा यह टॉर्च, रोशनी उड़ जाएंगे होशDynamo Flashlight: इन दिनों मार्केट में एक से बढ़कर एक गैजेट आ रहे हैं जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। साथ ही वे रोजमर्रा के काम को बहुत आसान बना देते हैं। इन दिनों एक पॉकेट टॉर्च भी काफी ट्रेंड हो रहा है। इसके ट्रेंड होने का कारण है कि इस में बैटरी नहीं है और चार्जिंग की जरूरत भी नहीं होती है। फिर भी यह टॉर्च लाइफ लॉन्ग चलता है। इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है।

इस टॉर्च की सबसे बड़ी खासियत यही है। इसी वजह से लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब आप सोच रहे हैं होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है तो हम आपको बता दें कि एक खास टॉर्च मार्केट में मौजूद है, जो विशेष तकनीक से लैस है।

किस तरह जलती है ये टॉर्च

दरअसल जिस फ्लैश लाइट की हम बात कर रहे हैं उसे LED Dynamo Wind Up Flashlight कहते हैं। इसमें एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी बदौलत इसको पावर सप्लाई की जाती है और बैटरी के बगैर भी इस फ्लैश लाइट के बल्ब जलने लगते हैं।

Dynamo Flashlight: बिना बैटरी और चार्जिंग के जिंदगी भर चलेगा यह टॉर्च, रोशनी उड़ जाएंगे होश

कौन सी है वह खास तकनीक

इस फ्लैशलाइट में जिस खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है उसका नाम है डायनेमो। डायनेमो वह तकनीक है जो इस टॉर्च को बेहद खास बना देती है। हालांकि इस टॉर्च की रौशनी को बरकरार रखने के लिए इस डायनेमो को लगातार चलाते रहना पड़ता है। इस डायनमो को चलाते रहने के लिए आपको इसमें दिए गए एक लीवर को लगातार दबाना पड़ता है जिससे डायनेमो घूमता है और एनर्जी जेनरेट होती रहती है। यदि आप एडवेंचर को पसंद करते हैं और आए दिन कहीं ना कहीं आउटिंग पर जाते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट होगी। इसकी कीमत भी काफी कम है। आप इसे अमेजॉन से सिर्फ ₹291 में खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button