बैतूल अपडेट

Ram Navami in Betul : भगवामय हुआ बैतूल शहर, रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारियों में जुटी राष्ट्रीय हिन्दू सेना

Ram Navami in Betul: Betul city becomes saffron, Rashtriya Hindu Sena engaged in preparations for procession on Ram Navami

Ram Navami in Betul : भगवामय हुआ बैतूल शहर, रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारियों में जुटी राष्ट्रीय हिन्दू सेनाRam Navami in Betul : आगामी 30 मार्च को राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा बैतूल शहर में रामनवमी पर्व के आयोजन के उपलक्ष्य को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा की विराट तैयारियों के तहत गेंदा चौक बैतूल से लल्ली चौक तक राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की तैयारियां करते हुए नगर के खम्बों एवं घरों पर भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ सहयोगी बन्टी यादव ने बताया कि गेंदा चौक पर भगवा कपड़े से गोल आकार का मनमोहक चक्र बनाया है। जिसे देखने वाले सराहना किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। संगठन के दीपक मालवीय ने बताया कि 30 मार्च को राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा के पूर्व गेंदा चौक पर महाआरती शाम 5 बजे होगी। महा आरती के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। जो करगिल चौक, अम्बेडकर चौक, लल्ली चौक पहुंचेगी जहां राम मंदिर में पूजन होगा। लल्ली चौक पर भी महाआरती के बाद शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा।

Ram Navami in Betul : भगवामय हुआ बैतूल शहर, रामनवमी पर शोभायात्रा की तैयारियों में जुटी राष्ट्रीय हिन्दू सेना

शोभायात्रा में झांकिया, आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसके अलावा दो राम मंदिर, बजरंग बली की प्रतिमा, वानर सेना, लोकनृत्य दल भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भगवा वस्त्र देकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गेंदा चौक पर भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है। (Ram Navami in Betul)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button