Gangavtaran Abhiyan 2023 : सार्थक पहल… पहाड़ी पर एक सैकड़ा खंतियां खोदकर मनाया विश्व जल दिवस

Gangavtaran Abhiyan 2023 : सार्थक पहल... पहाड़ी पर एक सैकड़ा खंतियां खोदकर मनाया विश्व जल दिवस
Gangavtaran Abhiyan 2023 : विश्व जल दिवस पर दुनिया भर में पानी को लेकर बड़े-बड़े सेमिनार आयोजित हुए, गोष्ठियां हुईं, किन्तु मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एक जनजाति ग्राम आमागोहान की पहाड़ी पर विश्व जल दिवस अनूठे ढंग से मनाया गया। यहां गांव के लोग अपने घर से गैंती-फावड़ा लेकर रैली के रूप में गांव की पहाड़ी पर पहुंचे और वहां दो घण्टे जमकर श्रमदान कर सौ से अधिक खंतियां बनाई। इन खंतियों में एक वर्षाकाल में 40 लाख लीटर पानी धरती के पेट मे जाएगा।

भारत भारती के सचिव व गंगावतरण अभियान के संयोजक जल प्रहरी मोहन नागर के नेतृत्व में बैतूल जिले की 75 पहाड़ियों पर वर्षाजल संरक्षण को लेकर जनभागीदारी से खंतियों का निर्माण किया जा रहा है। इन पहाड़ियों पर 75 हजार जल संरचनाएं बनाई जाएंगी। इसी उद्देश्य से बुधवार को विश्व जल दिवस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहाड़ी पर खंतियां खोदने पहुंचे। प्रात: 8.30 बजे 10.30 बजे तक सैकड़ों श्रमदानियों ने इस अभियान में सहभागिता की तथा नौ फुट लम्बी, दो फुट चौड़ी व दो फुट गहरी जल संरचनाओं का निर्माण किया।

Gangavtaran Abhiyan 2023 : सार्थक पहल... पहाड़ी पर एक सैकड़ा खंतियां खोदकर मनाया विश्व जल दिवस

इस अवसर पर श्रमदानियों को सम्बोधित करते हुए मोहन नागर ने कहा कि नदी पर बांध बनाना जल प्रबंधन का अंतिम विकल्प है। वर्षा की बूंद जहां गिरे उसे वहीं धरती के पेट में उतारना जल प्रबंधन का प्रथम पाठ है। गंगावतरण अभियान के माध्यम से यह कार्य अनेक प्रकार से जिले में हो रहा है। आज विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से जल संरचनाओं का निर्माण दुनिया को एक सकारात्मक संदेश है कि हम अपने गांव की जल समस्या को हल करने के लिए शासन के साथ हैं।

जन अभियान परिषद के संतोष राजपूत, विद्या भारती जनजाति शिक्षा के अनिल उइके, पवन परते ने भी जल दिवस पर अपने विचार रखते हुए लोगों से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

Gangavtaran Abhiyan 2023 : सार्थक पहल... पहाड़ी पर एक सैकड़ा खंतियां खोदकर मनाया विश्व जल दिवसश्रमदान में इस अभियान में भारत भारती शिक्षा समिति और गंगावतरण अभियान के संयोजक मोहन नागर, भारत भारती से राजेश भदौरिया, आशीष अलोने, राजेश पाटिल, विकास विश्वास, जितेन्द्र तिवारी, भूपेंद्र गढ़ेवाल, देवेन्द्र बेले, लोकेश धुर्वे, कमलेश प्रजापति, मधु देवहारे, संजू अहाके सरपंच, डोमा यादव उप सरपंच, संतोष सिंह राजपूत जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक, रेवाराम उइके जनपद सदस्य, अनिल उइके, आदर्श मालवीय, प्रकाश राठौर, मिथलेश कवड़े, रोशन काकोड़िया, संजीव नामदेव (सचिव), अज्जू लाल परते, सुकन लाल धुर्वे, राहुल अहाके, मुकुलु धुर्वे, मनीषा धुर्वे, राजेश यादव सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News