वायरल अपडेट

Shadi ka Video: ये क्‍या हो गया..! जयमाला के दौरान दूल्‍हे का सरक गया पायजामा, यूजर्स बोले-वाह! क्या सीन है

Wedding Video: What happened..! The groom's pajama slipped during Jaimala, users said- Wow! what a scene

Shadi ka Video: ये क्‍या हो गया..! जयमाला के दौरान दूल्‍हे का सरक गया पायजामा, यूजर्स बोले-वाह! क्या सीन हैShadi ka Video: इस समय देश में खरमास के कारण विवाह और मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। सनातन धर्म के मुताबिक सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने से गुरु का प्रभाव क्षीण हो जाता है। इसीलिए खरमास में कोई शुभ काम नहीं किए जाते। लेकिन वेडिंग सीजन में कुछ मजेदार किस्से भी हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद फनी है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो वरमाला के समय का है। यहां पर ऐसा फनी सीन क्रिएट हो जाता है जिसे देखकर दुल्हन भी मुस्कुराने लगती हैं।

माला डालते ही खसक गया पायजामा (Shadi ka Video)इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहना दी है। फिर दूल्हा भी नियम का पालन कर दुल्हन को वरमाला पहनाता है। इसी समय दूल्हे का पायजामा सरक जाता है और इसकी खबर दूल्हे को नहीं लगती। यह देख दुल्हन मुस्कुराने लगती है, तब तक दूल्हे को खबर हो जाती है कि उसका पायजामा तक चुका है। वह भी शरमाते हुए अपना पायजामा संभालने की कोशिश करता है। यह सीन बेहद ही हास्यास्पद हो जाता है। यहां पर मौजूद है सभी लोग हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो देख काफी मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर हंसना जरूरी है नाम के यूज़र ने शेयर किया है। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा वाह! क्या सीन है।

यहां देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button