
Nita Ambani Makeup Artist: अंबानी परिवार की बहु और मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी नीता अंबानी के बारे में सारी दुनिया जानती हैं। सभी को उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में पता हैं। नीता अंबानी हर महीने करोड़ों रूपए अपनी लाईफस्टाईल मेंटेन करने पर ही खर्च कर देती हैं। लोगों को हमेशा यह जानने की उत्सुकता रहती हैं कि नीता अंबानी कौन से प्रोडक्ट यूज करती हैं और उनकी कीमत क्या हैं। ऐसे में उनके मेकअप मैन की सैलेरी की खबर भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी के मेकअप मैन की सैलरी इतनी है जितने में आम घरों में शादियों का खर्चा होता है या छोटे शहर में उतनी रकम से घर खरीद सकते हैं।

लाखों की सैलेरी पाता है मैकअप मैन (Nita Ambani Makeup Artist)
नीता अंबानी भारत की सबसे स्टाइलिश बिजनेस वीमेन में से एक हैं। फिर चाहे कोई इवेंट हो या पर्सनल फंक्शन, नीता अंबानी हमेशा शानदार अंदाज में नजर आती हैं। कहा जाता है कि नीता अंबानी को और खूबसूरत बनाने के पीछे मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर की मेहनत होती है जो उन्हें तैयार करते हैं। मिकी कांट्रेक्टर एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं जो दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी जैसी फिल्मों में भी स्टार्स को एक से बढ़कर एक लुक दे चुके हैं।

कितनी है मेकअप आर्टिस्ट की फीस (Nita Ambani Makeup Artist)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिकी कांट्रेक्टर की मुंबई में एक दिन की फीस 75 हजार से 1 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप उनकी 30 दिन की सैलरी यानी 1 महीने की तनख्वाह का अंदाजा लगाएंगे तो वो लगभग 30 लाख बनती है जो किसी कंपनी के बड़े पद पर कार्य कर रहे लोगों की सालाना सैलरी होती है।

नीता अंबानी के शौक है करोड़ों में (Nita Ambani Makeup Artist)
कुछ मीडिया साइट्स दावा करती हैं कि नीता अंबानी को लग्जरी लाइफ का शौक है और वह अपने हर शौक पर करोड़ों रुपए खर्च कर देती हैं। ना सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट बल्कि नीता अंबानी से जुड़ी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है। उनकी एक साड़ी की कीमत 40 लाख रुपये तक भी होती है। इसके अलावा अगर आप अगर उनकी ज्वेलरी, घड़ी और खानपान से जुड़े बिंदुओं पर गौर करेंगे तो उसपर भी नीता लाखों रुपये खर्च करती हैं। यह तो बात रही सिर्फ नीता अंबानी की, लेकिन उनके परिवार के और भी मेंबर है, जो करोड़ों रुपए सिर्फ अपने शौक पर खर्च करते हैं। हाल ही में ईशा अंबानी को किराया आडवानी की शादी में स्पॉट किया गया था। इस मौके पर ईशा अंबानी ने जो पर्स कैरी किया था, उसकी कीमत लाखों रुपए में थीं।