बैतूल अपडेट

Betul News: बिजली कंपनी के ऑपरेटर की हार्ट अटैक से मौत, सब स्टेशन पर कर रहे थे नाईट शिफ्ट

Betul News: Electric company operator dies of heart attack, was doing night shift at sub station

Betul News: बिजली कंपनी के ऑपरेटर की हार्ट अटैक से मौत, सब स्टेशन पर कर रहे थे नाईट शिफ्ट

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

Betul News: बैतूल रोड क्षेत्र में ड्रीमलैंड सिटी में स्थित बिजली सब स्टेशन में पदस्थ ऑपरेटर शैलेंद्र मुदाफले 42 साल निवासी शारदा नगर मुलताई की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक नंदकिशोर रहंगडाले ने पुलिस को बताया कि ड्रीमलैंड सिटी में स्थित बिजली सब स्टेशन मैं पदस्थ ऑपरेटर पूजा विश्वकर्मा ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि ऑपरेटर शैलेंद्र की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। शैलेंद्र कार्यालय में सोए हुए थे। सुबह ड्यूटी पर आने पर शैलेंद्र को आवाज दी तो वह नहीं जागे।

शैलेंद्र चित अवस्था में पड़े हुए थे। उनकी हालत देख उन्होंने इसकी सूचना एंबुलेंस चालक को दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शैलेंद्र को अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सहायक प्रबंधक की सूचना पर मर्ग कायम किया है। सूत्रों के अनुसार शैलेंद्र को पूर्व में भी हार्ट अटैक आ चुके हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button