यूथ अपडेट

UPSC Preparation Tips: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र फॉलो करें ये 5 टिप्स, एक बार में ही क्रैक होगा एग्जाम

UPSC PreparationTips: Students preparing for UPSC should follow these 5 tips, the exam will be cracked in one go

UPSC Preparation Tips: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र फॉलो करें ये 5 टिप्स, एक बार में ही क्रैक होगा एग्जाम
Source – Social Media

UPSC Preparation Tips: यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थी जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं आती। कई बार उम्मीदवार जरा सी गलती से परीक्षा पास करने से चूक जाते हैं। इसी को लेकर आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे 5 टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप एक बार में यूपीएससी एग्जाम पास कर सकते हैं।

इस तरह होता है यूपीएससी एग्जाम (UPSC Preparation Tips)

यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा में से एक है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने के बाद विद्यार्थी इसकी तैयारी कर सकते हैं। यह परीक्षा हर साल आयोजित होती है। परीक्षा दो चरणों में होती है दोनों एग्जाम में चयनित होने के बाद इंटरव्यू देना होता है। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में शुरुआती ट्रेनिंग होती है। आइए जानते हैं इस परीक्षा की तैयारी किस तरह करनी चाहिए।

1. सिलेबस पढ़ते रहें

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सबसे पहले सिलेबस जरूर पढ़ना चाहिए। इसी तरह यूपीएससी परीक्षा का भी सिलेबस निकाल लें। इसे बार-बार पढ़ते रहें। इससे आपको पता रहेगा कि पेपर में कौनसे प्रश्न पुछे जाएंगे। ध्यान रहें कि तैयारी करने के लिए केवल मानक किताबों का ही अध्ययन करें। सिलेबस से न तो ज्यादा पढ़ें और न कम। कभी-कभी छात्र तैयारी करते समय अतिरिक्त पुस्तकें खरीद लेता है। ऐसे में समय पर सिलेबस पुरा नहीं हो पाता ना ही परीक्षा की तैयारी पूरी हो पाती है।

2. पिछले पांच वर्षों के पेपर सोल्व करें

इसके लिए पिछले पांच सालों के प्रश्न पत्र को सोल्व करें। जिससे छात्र को यह पता रहेगा कि इस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पुछे जाते हैं। इसलिए जितना हो उतने पिछले सालों के पेपर सॉल्व करें। जिससे कि आपकी तैयारी और मजबूत हो।

3. सकारात्मक रहें

किसी भी पेपर को पास करने के लिए अभ्यर्थी का सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। इसलिए रोजाना 15-20 मिनट योगा कर मन को शांत कर सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई करते समय जब भी खुद को असहज या नकारात्मक महसूस करें तो अपनी पंसदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं।

4. रोजाना करें पढ़ाई

यह परीक्षा भारत की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। इसलिए यह जान लें कि तैयारी का समय बहुत होता है। केवल एक साल में सिलेबस पुरा पढ़ना है। इसलिए रोजाना पढ़ाई करनी जरूरी है। शुरूआत में यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन धीर-धीरे कर समय बढ़ाएंगे तो परेशानी नहीं होगी।

5. लेखन सुधारें (UPSC Preparation Tips)

इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए परीक्षार्थी की हेंडराइटिंग साफ-सुथरी होना बहुत आवश्यक है। लिखित में होने वाली इस परीक्षा में निबंधरात्मक प्रश्न पुछे जाते हैं। इसलिए लेखन सुधारने की अत्यंत आवश्यकता होती है। लेखन सुधारने के लिए छात्रों को रोजाना अभ्यास करना चाहिए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button