Train Ticket Cancellation Charges: ट्रेन की टिकिट कैंसल करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा भारी नुकसान
Train Ticket Cancellation Charges: Know these important rules before canceling the train ticket, otherwise there will be huge loss

Train Ticket Cancellation Charges: जब भी कहीं सफर करना हो तो सबसे पहले ट्रेन की बात ही दिमाग में आती है। इसकी वजह भी है। लंबा सफर हो या छोटा, ट्रेन में यात्रा करने वालों को कई तरह की सुविधाएं मिलती है। इसके विपरीत बस में ऐसा बिलकुल नहीं होता है।
ट्रेन में यात्रा के लिए लोगों को टिकट खरीदनी पड़ती है। कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर जाकर टिकट खरीदना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ऑनलाइन टिकट बुक करवाते हैं। कई बार देखने में आता है कि किसी कारण से ट्रेन टिकट कैंसिल करवानी पड़ती है। ऐसे में लोगों के काफी पैसे कट जाते हैं। यहां पर यह जानना जरूरी है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कितने पैसे कट जाते हैं।
इतना कटता है चार्ज (Train Ticket Cancellation Charges)
अगर 48 घंटे पहले आप टिकट कैंसिल करते हैं तो फर्स्ट/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये, एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये, एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये, स्लीपर के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है।
अगर आप निर्धारित डिपार्चर से 12 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपका कैंसिलेशन चार्ज न्यूनतम फ्लैट रेट के किराए का 25% होगा। 12 घंटे से कम और 4 घंटे पहले तक किराए पर 50% का कैंसिलेशन चार्ज लगेगा।
- Also Read : Optical Illusion Pictures: बेरियों के बीच छिपा है दिल, खोजने में बड़े-बड़े सुरमा भी फेल, लगा दें पूरी ताकत
तत्काल टिकट पर इतना लगता है कैंसिलेशन चार्ज?
अगर आप कंफर्म तत्काल टिकट को रद्द करते हैं तो आपको किसी भी तरह का कोई रिफंड नहीं मिलता है। अगर वेटिंग लिस्ट वाली तत्काल टिकट को कैंसिल किया जाता है तो इस पर चार्ज कटता है। तत्काल ई-टिकट को आंशिक रूप से कैंसिल करने की अनुमति होती है।



