Today Betul Update: कलेक्टर ने किया सीएम राइस स्कूल और अस्पताल का निरीक्षण, खामियां मिलने पर बीएमओ से जवाब तलब
Today Betul Update: Collector inspected CM Rice School and Hospital, summoned response from BMO on finding flaws

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
Today Betul Update: कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आमला में संचालित हो रहे सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि का भी निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बैंस को कुछ खामियां भी मिली। इन्हें लेकर बीएमओ से सोमवार तक जवाब तलब किया गया है।
कलेक्टर श्री बैंस ने अपर कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्र, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई राजनंदनी शर्मा, तहसीलदार लवीना घागरे सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम राइस स्कूल और सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री बैंस ने कहा कि सीएम राइस स्कूल के लिए ग्राम ससाबड़ में भी भूमि देखी है। इसके अलावा वर्तमान में जहां सीएम राइस स्कूल संचालित हो रहा है, इसका भी निरीक्षण किया गया। स्कूल का व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया गया है। सीएम राइस स्कूल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री बैंस ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया ओर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौरतलब होगा कि सिविल अस्पताल में पदस्थ नर्स की शिकायतें काफी सामने आ रही थी। जिसको लेकर कलेक्टर श्री बैंस सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बैंस को कुछ खामियां भी मिली। जिसको लेकर बीएमओ डॉक्टर अशोक नरवरे से सोमवार तक जवाब माँगा है। सीएम राइस स्कूल एवं सिविल अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित समस्त अधिकारी ग्राम लादी की ओर बारंगवाड़ी में लगने वाली चौपाल के लिए रवाना हो गए।(Today Betul Update)



