Betul Today Samachar: एक बच्चे की माँ को मार पीट कर घर से निकाला, पति ने कर लिया दूसरा विवाह, दर-दर की ठोकरें खा रही महिला
Betul Today Samachar: The mother of a child was beaten up and thrown out of the house, the husband got married for the second time, the woman stumbling door to door

मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Today Samachar: बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत डोक्या के मेंढा गांव की निवासी एक महिला को बगैर तलाक के ही पति ने पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब पत्नी अपने बच्चे के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। यहाँ तक कि गुहार लगाने के बावजूद उसे कानूनी मदद भी नहीं मिल रही है। महिला का यह आरोप भी है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।
झल्लार थाना अंतर्गत मेंढा गांव निवासी महिला बेबी मोरलेने बताया कि उसका विवाह 25 अप्रैल 2015 को कालडोंगरी पंचायत के गायखाम निवासी युवक के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के सात साल बाद उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी, अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और मार पीट करना आरम्भ कर दिया था। उसके बाद दो माह पहले घर से बाहर निकाल दिया।
- Also Read : Paytm Cancel Protect: पेटीएम लाया नया फीचर, टिकट कैंसिल पर मिलेगा पूरा रिफंड, ये है तरीका
मैं गांव की आशा कार्यकर्ता के पद पर थी। पति ने कहा कि तुम नौकरी छोड़ दो। इस पर मैंने आशा कार्यकर्ता का पद भी छोड़ दिया और एक झोपड़ी बनाकर अपनी बिटिया के साथ रहने लगी। पति ने मेरे झोपड़े को तोड़कर रख दिया और दोबारा मारपीट कर मुझे भगा दिया। मारपीट में बेटी का हाथ भी जल गया। मैं अपनी जान बचाकर मायके मेंढा गांव में रहने लगी। बेटी की अत्यधिक तबीयत खराब रहने लगी है।(Betul Today Samachar)
बेबी मोरले ने बताया कि उसने कानूनी मदद के लिए झल्लार थाना, महिला थाना और पुलिस अधीक्षक बैतूल को आवेदन पत्र देकर सहायता की गुहार लगाई। लेकिन, मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। वहीं पति की प्रताड़ना से वह अब भी परेशान है। पति ने दूसरा विवाह कर लिया है और मैं अब अपनी बच्ची के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हूं। मैं अपने माता-पिता पर कब तक बोझ बनकर रहूंगी। मानसिक रूप से मैं परेशान हो गयी हूं और पुलिस कार्यवाही के लिए इंतजार कर रही हूँ। लेकिन, मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।



