Wild Animal Attacked : हिंसक वन्य प्राणी ने किया बकरों का शिकार, पगमार्क भी मिले, गांव में दहशत
Wild Animal Attacked: Violent wild animal hunted goats, pugmarks were also found, panic in the village

अंकित सूर्यवंशी, आमला
Wild Animal Attacked : बैतूल जिले के आमला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कन्हड़गांव में रविवार सुबह ग्रामीणों द्वारा किसी हिंसक वन्य प्राणी के पगमार्क देखे गए।इसके बाद दो बकरों के शिकार उस हिंसक वन्य प्राणी के द्वारा किए जाने का मामला भी सामने आया। इससे गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह जब ग्रामीण किसान खेत में पानी की सिंचाई करने पहुंचे तो उन्हें खेत में किसी हिंसक वन्य प्राणी के पैरों के निशान दिखाई दिए। वहीं थोड़ी दूरी पर दो बकरों के शव पड़े हुए थे। जिसके बाद ग्राम कन्हड़गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस सहित वन विभाग को भी की है, हालांकि दोपहर तक ग्राम में कोई नहीं पहुंचा था। ग्रामीण देवेश्वर देशमुख ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह खेत में सिंचाई करने गए तो उन्हें खेत में हिंसक वन्य प्राणी के पैरों के निशान दिखाई दिए।

जबकि ग्राम के ही चिरोंजी नामक व्यक्ति का बकरा गायब था जो की खेत में मृत मिला। एक अन्य बकरे का शव भी खेत में था। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीण खेत में सिंचाई करने जाने से भी डर रहे हैं। इस विषय में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी रामस्वरूप उइके से चर्चा करनी चाही तो उनका मोबइल नेटवर्क के बाहर बता रहा है।(Wild Animal Attacked)



