खेती किसानी

PM Kisan Update: सरकार ने पीएम किसान निधि को लेकर किया ट्वीट, इस तारीख को 12 करोड़ किसानों के खाते में आयेंगे पैसे!

PM Kisan Update: Government tweeted about PM Kisan Nidhi, on this date money will come in the account of 12 crore farmers!

PM Kisan Update: सरकार ने पीएम किसान निधि को लेकर किया ट्वीट, इस तारीख को 12 करोड़ किसानों के खाते में आयेंगे पैसे!
Source – Social Media

PM Kisan 13th Installment Date 2023: केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी 13वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सरकार की तरफ से ट्वीट करके पीएम किसान से जड़ी बड़ी जानकारी दी गई है।

सरकार ने किया ट्वीट

एग्रीकल्चर इंडिया ने ट्वीट कर बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11.37 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों ने पंजीकरण करवाया हुआ है।

पीएम किसान योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

होली से पहले मिल जाएगा पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी देश के करोड़ों किसानों में 2000 रुपये की 13वीं किस्त होली से पहले ही ट्रांसफर कर देंगे। यानी होली से पहले ही किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा, जिससे वह अपने त्योहार को अच्छे से मना सके। इसके साथ ही सरकार ने बताया है कि जिन भी लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उन लोगों के खाते में पैसा ट्रासंफर नहीं किया जाएगा।

चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस-

  • किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें।
  • अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके पास नया पेज खुलेगा।
  • यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Also Read : Monthly Income Scheme: इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस से हर महीने मिलेंगे 9 हजार, बस करना होगा यह काम

पीएम किसान से जुड़ी शिकायत यहां करें(PM Kisan Update)

अगर आपको इस स्कीम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर या फिर इस नंबर पर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।

कहां से करवाएं ई-केवाईसी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर ई-केवाईसी वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिया गया है, जहां अपना मोबाइल नंबर, बैंक खाता और आधार संख्या दर्ज करके एक OTP के माध्यम से कुछ ही मिनट में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस काम में वसुधा केंद्र, ई-मित्र केंद्र या CSC Center की सहायता भी ले सकते हैं।

फ्री में हो जाएगा काम (PM Kisan Update)

यदि आप पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in के माध्यम से ई-केवाईसी करते हैं तो कोई चार्ज नहीं देना है, हालांकि भारत सरकार ने वसुधा केंद्र, ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर ईकेवाईसी वेरिफिकेशन करवाने के लिए 15 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button