यूटिलिटी अपडेट

LIC New Policy: देश में धूम मचा रही एलआईसी की ये स्कीम, 15 दिन में ही बिक गई 50 हजार से ज्यादा पॉलिसी

LIC New Policy: This scheme of LIC is making a splash in the country, more than 50 thousand policies were sold in 15 days

LIC New Policy: देश में धूम मचा रही एलआईसी की ये स्कीम, 15 दिन में ही बिक गई 50 हजार से ज्यादा पॉलिसी
Source – Social Media

LIC New Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और अडानी में निवेश के कारण इन दिनों चर्चा में आई है। हालांकि अदानी में जितनी राशि इस बीमा कंपनी ने निवेश की है वह उसकी वैल्यू के 1 प्रतिशत भी नहीं है। यही कारण है कि एलआईसी पर आज भी उसके ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है। एलआईसी की एक नई जीवन आनंद पालिसी को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। लांच के सिर्फ 15 दिनों में ही एलआईसी ने 50,000 से ज्यादा जीवन आनंद पॉलिसी बेच दी है। LIC के अध्यक्ष एम आर कुमार ने वर्चुअल प्रेस मीट के दौरान इस बारे में जानकारी दी है। जीवन आजाद पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा स्कीम है। LIC ने इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया था। LIC हर उम्र के लिए लोगों के लिए स्कीम चलाती है। देश के लाखों लोगों ने LIC की तमाम स्कीमों में निवेश किया है।

मिलेगा गारंटी रिटर्न(LIC New Policy)

जीवन आजाद स्कीम में प्रीमियम भुगतान की अवधि 8 वर्ष है। उदाहरण के लिए यदि कोई निवेशक 18 साल की पॉलिसी अवधि का विकल्प चुनता है, तो व्यक्ति को 10 साल (18-8) के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा। मैच्योरिटी पर पॉलिसी एकमुश्त राशि का भुगतान करने का गारंटी देती है। इस पॉलिसी में मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। इस पॉलिसी को 15 से 20 साल के लिए लिया जा सकता है।

कौन ले सकता है ये पॉलिसी?

मान लीजिए कि कोई 30 साल का व्यक्ति 18 साल के लिए जीवन आजाद स्कीम को लेता है। वो दो लाख रुपये के सम एश्योर्ड के लिए 12,038 रुपये 10 साल तक जमा करता है। अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी लेने के समय चुना गया ‘बेसिक सम एश्योर्ड’ या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए शर्त ये है कि मृत्यु की तारीख तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम 105 प्रतिशत से कम न हो।

इस स्कीम में 90 दिनों के बच्चे से लेकर 50 साल तक की उम्र में वाला व्यक्ति निवेश कर सकता है। LIC की इस स्कीम को लेने वाला पॉलिसीहोल्डर सालाना, छमाही, तिमाही और मंथली आधार पर प्रीमियम भर सकता है। मैच्योरिटी पूरा होने पर पॉलिसी होल्डर्स को गारंटीड रिटर्न मिलता है।

LIC का मुनाफा

एम आर कुमार ने कहा कि नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा जैसे गारंटीड स्कीम पर LIC फोकस कर रहा है। क्योंकि वे पॉलिसीहोल्डर्स को हाई मार्जिन प्रदान करते हैं। प्रेस मीट के दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में LIC के नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है। LIC ने दिसंबर की तिमाही में मुनाफे में 6,334 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की है। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 235 करोड़ रुपये थी। Q3FY22 में 97,620 करोड़ रुपये की तुलना में Q3FY23 में LIC की शुद्ध प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button