Kota Student Death: छठी मंजिल से नीचे गिरा छात्र, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर, वीडियो वायरल
Kota Student Death: Student fell down from the sixth floor, heart-wrenching scene captured in CCTV, video viral

Kota Student Death: कोटा में छठी मंजिल से गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। गुरुवार रात को 11:15 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ बालकनी में बैठा था। कुछ देर बाद चारों दोस्त उठकर जाने लगे। इसी दौरान छात्र उठकर चप्पल पहनने लगा तो उसका बैलेंस बिगड़ गया। पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए वह सीधा नीचे जा गिरा।
पुलिस ने बताया कि मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) धुपगुरी, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) का रहना वाला था। वह कोटा के जवाहर नगर इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। शव को महाराव भीमसिंह अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया है। जानकारी के मुताबिक इशांशु वात्सल्य रेजीडेंसी हॉस्टल की छठी मंजिल पर रहता था। वह यहां पिछले साल अगस्त में आया था।
- Also Read: Dark Mehendi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके, खूब निखरकर आएगा कलर
पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी लगते ही दूसरे स्टूडेंट भी मौके पर पहुंच गए। छात्र को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से स्टूडेंट का चेहरा बिगड़ गया। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड का मामला नहीं है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। इसमें बच्चा असंतुलित होकर गिरता नजर आ रहा है।
राजस्थान के कोटा में हॉस्टल के छठे माले से गिरने से कोचिंग छात्र की हुई मौत।
– जाली टूटी हुई थी और हाथ में मोबाइल था।
– दिल दहला देने वाला मंजर । pic.twitter.com/eWZfiTlic7— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 3, 2023



