बड़ी खबरें

Bank FD Rates: बैंक FD कराने वालों की हुई मौज, अब 9 फीसदी से ज्यादा मिलेगा ब्याज, इतने दिन के लिए करें निवेश

Bank FD Rates: बैंक FD कराने वालों की हुई मौज, अब 9 फीसदी से ज्यादा मिलेगा ब्याज, इतने दिन के लिए करें निवेश
Credit – Social Media

Bank FD Rates: नए साल में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposite) यानी एफडी (FD) पर अच्छी कमाई का मौका है। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 9 फीसदी से भी ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा। देश की हाई रेटिंग वाली श्रीराम ग्रुप के श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance Limited) ने एफडी की ब्याज दरों में 5 से 30 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब श्रीराम फाइनेंस में एफडी करवाने वालों को 0.30 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। इस फैसले के बाद अब यहां एफडी पर 9.36 फीसदी की दर से ब्याज पा सकते हैं।

Also Read : Gas Stove : अब बाजार में आ गए बिना सिलेंडर के चलने वाले गैस स्‍टोव, कीमत भी इतनी कम कि झट से खरीद रहे लोग

10 बेसिस प्वाइंट का हुआ इजाफा(Bank FD Rates)

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) ने भी फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. अब से आपको 5 से 10 बेसिस प्वाइंट का ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपनी की नई ब्याज दरों 1 जनवरी से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद में ग्राहकों को 9.36 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा।

Also Read : South india tour packages: : मात्र 13 हज़ार में 9 दिन का टिकट, होटल, ख़ाना दे रहा हैं IRCTC, सस्ते में घूम लीजिये 7 टूरिस्ट प्लेस

Credit – Social Media

इतनी अवधि पर इतना मिलेगा ब्याज (Bank FD Rates)

श्रीराम फाइनेंस ने 12 महीनों में मैच्योर होने वाली FD की ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इसलिए अब ब्याज दरें 7 फीसदी से बढ़कर 7.30 फीसदी हो गई हैं। इसके अलावा 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद आपको 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 24 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद आपको 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

Also Read : Shree Ram Ka Bhajan: आज सुबह सुन ले यह भजन, मन में ही हो जाएंगे प्रभु श्री राम के दर्शन

36 महीने की FD पर अब आपको 8.15 फीसदी ब्याज, 42 महीनों की अवधि की FD की ब्याज दर 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ी है, जिससे ब्याज दरें 8.15% से 8.20% पर पहुंच गई हैं। 48 महीनों में परिपक्व होने वाले डिपॉजिट पर अब 8.25% की ब्याज दर मिलेगी जो कि पहले की 8.20 फीसदी थी. 60 महीनों में परिपक्व होने वाले डिपॉजिट पर अब 8.45% की दर से ब्याज मिलेगा ये पुरानी दर से 15 बीपीएस अधिक है।

Also Read : MP Weather: एमपी के दस जिलों और चार संभागों में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग का अलर्ट, ठंड ने किया पलटवार

इस तरह मिलेगा 9.36 फीसदी ब्याज

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड सीनियर सिटीजन्स को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को 0.10 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है। 60 महीनों वाली अवधि पर नागरिकों को 8.45 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, इससे ब्याज दर उनके लिए बढ़कर 8.95 फीसदी हो जाएगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिक महिलाओं द्वारा किए गए डिपॉजिट के रिन्यूअल पर 9.36 ब्याज मिलेगा।(Bank FD Rates)

Also Read : Train Viral Video: नहीं होगा यकीन, एक स्टेशन पर उतरा युवक और दौड़ते हुए जाकर दूसरे स्टेशन पर उसी ट्रेन में हो गया सवार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button