Tata Nano EV: आ गई इलेक्ट्रिक नैनो सिंगल चार्ज में चलती है 200 किलोमीटर, रतन टाटा ने खुद ली डिलीवरी

Tata Nano EV: भारत में सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार बेचना टाटा ने ही शुरु किया। अब इसमें सबसे सस्ती गाड़ी अब लॉन्च हो चुकी है। टाटा नैनो जो कि मात्र ₹1 लाख रुपए की कीमत में लांच की गई थी, अब उसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आ चुका है और टाटा इलेक्ट्रिक वर्जन इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसकी डिलीवरी खुद रतन टाटा जी ने ली है। आइए जानते हैं टाटा नैनो इलेक्ट्रिक के बारे में और देखते हैं क्या फीचर्स इसमें मिल रहे हैं…
इस कंपनी ने तैयार की नैनो इलेक्ट्रिक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक नैनो को स्टार्टअप कंपनी इलेक्ट्रिक टीवी ने तैयार किया है इस कंपनी को रतन टाटा ने स्वयं स्थापित किया था। नैनो के इलेक्ट्रिक वर्जन को रेट्रोफिटेड पावरट्रेन के साथ तैयार किया गया है, वहीं कंपनी ने इस कस्टम-निर्मित नैनो इलेक्ट्रिक के साथ खड़े बिजनेस टाइकून की एक तस्वीर (Tata Nano EV) भी पोस्ट की है, जिसमें नैनो पर हरे रंग की लाइसेंस प्लेट दिखाई दे रही है।
(Tata Nano EV) टाटा नैनो इलेक्ट्रिक की खास बातें…
* नैनो इलेक्ट्रिक के बैटरी पैक के साथ एयर-कूल्ड तकनीक का उपयोग किया गया है, इसमें ElectraEV द्वारा लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) 16.6 kWh से 21.6 kWh तक का बैटरी पैक हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 200 से 213 KM की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हैं।
* यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि ElectraEV 48V से 750V तक के बैटरी विकल्पों की एक विस्तृत रेंज के साथ काम कर रही है, वहीं फर्म के इन सभी लिथियम-आयन बैटरी (LIB) पैक को AIS 048 के अनुसार परीक्षण किया गया है, और ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।
- Also Read: Yamaha RX100: बड़े इंजन के साथ फिर आ रही Yamaha RX100, कंपनी कर रही नए अवतार में लाने की तैयारी
* नैनो के इलेक्ट्रिक वर्जन में कोई कॉस्मेटिक अपडेट नहीं किया गया है। वहीं साझा की गई पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इलेक्ट्रिक नैनो (Tata Nano EV) को 72V बैटरी पैक वाले पावरट्रेन के साथ रेट्रोफिट किया गया है। फिलहाल ElectraEV द्वारा इस इलेक्ट्रिक मोटर के स्पेक्स और परफॉर्मेंस के आंकड़ों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार
इस कार में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल कार इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कर में मॉडिफाई कर दिया गया है और ये काम इलेक्ट्रा ईवी कंपनी ने किया। स्पीड (Tata Nano EV) की बात करें तो इस कार को 60 किमी की स्पीड पकड़ने में 10 सेकेंड लगता है।
वहीं यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 160 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। टाटा मोटर्स का इस कार के बारे में कहना है कि यह रियल कार वाली फील देती है। मॉडर्न ग्राहकों (Tata Nano EV) को पर्यावरण के अनुकूल पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन मुहैया कराने के प्रयास में किसी भी चीज से समझौता नहीं किया गया है।
Source: TheTimesOfHind.com



