ब्रेकिंग न्यूजबैतूल अपडेट

betul News : हवन पूजन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन, माचना में विसर्जित जवारे

▪️ लोकेश वर्मा, मलकापुर

बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम मलकापुर में गौलोक वासी रामेश्वर महतो की स्मृति में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन हवन पूजन, भंडारे एवम ज्वारे के विसर्जन के साथ हुआ। महिलाओं ने जवारे सिर पर रखकर माचना में विसर्जन किए। इस मौके पर कथावाचक कान्हाजी महाराज ने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।

महाराज श्री ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। साथ ही व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है पहला प्र का प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ दर्शन, जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। कथा के समापन के दिन विधि विधान से हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कथा के यजमान राकेश महतो, नवनीत महतो, अनीत महतो ने कथा के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

MP Suraj Colonies: गरीब आवासहीन परिवारों का सच होगा ‘अपने घर’ का सपना, सुराज कॉलोनियों में दिए जाएंगे मकान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button