धर्म/अध्यात्म अपडेट

ShriMad Bhagwat Katha Live Today: जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद तक सोएगा उसके जेब में दवाई का पैकेट हमेशा रहेगा : कान्हा महाराज

ShriMad Bhagwat Katha Live Today: जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद तक सोएगा उसके जेब में दवाई का पैकेट हमेशा रहेगा : कान्हा महाराज

ShriMad Bhagwat Katha Live Today: जिला मुख्यालय के समीप ग्राम मलकापुर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण में तृतीय दिवस की कथा में वृंदावन से पधारे कथा प्रवक्ता कान्हा जी महाराज ने कथा मे शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार प्रहलाद चरित्र की कथा का संगीतमय झाकियों सहित वर्णन किया। चलते प्रसंग में कान्हा जी महाराज ने शिव व सति प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि किस तरह शिव (पति की) आलोचना सुनने पर सति माता ने अपना शरीर यज्ञ कुण्ड में भस्म कर दिया। जब शिवजी ने सति की देह को लेकर भ्रमण किया तो नारायण के चक्र से सति माता के शरीर 51 स्थानों पर गिरा, जहां शक्ति पीठों की उत्पति हुई। जीव का सच्चा सम्बंध सगे सम्बंधियों से नहीं बल्कि प्रभु से होना चाहिए।

भाई का हक कभी मत खाना…

कान्हा जी महाराज ने कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि दुर्योधन के विनाश का मूल कारण है भाई युधिष्ठिर को उसका हक नहीं देना। कथा सुन रहे मेरे माई बापो, भाई का हक कभी मत खाना। ऐसा करने वाले तेरह वर्ष बीतने का इंतजार करें उसका विनाश शुरू होना तय है। कान्हा महाराज ने कहा जब जनगणना हो तब जरूर बताना की हमें संस्कृत भाषा भी आती है क्योंकि हमें अनेकों श्लोकों का ज्ञान है और याद भी हैं।

Also Read: Shiv ji ki pooja vidhi: वरदान की जगह मिलेगा श्राप, भोलेनाथ की पूजा में ना करें कभी ये गलतियां, जानें सही तरीका

यहां देखें आज की कथा 

कलयुग का प्रवास इन चार जगह है…

कान्हा महाराज ने कहा कि कलयुग चार गंदी जगह प्रवास करता है जुआ, मदिरा, मांसभक्षण, वेश्यावृत्ति जिसने इनको पकड़ा वह नष्ट हो गया। जिनके जीवन में ये बैठ जाए वह कितना भी धनवान हो वह अशांत ही रहेगा। इसीलिए इन चारो दुर्गुणों से दूरी बनाकर रखें।

Also Read: Mahakal Darshan Today: आज की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दिव्‍य दर्शन और भव्‍य आरती के साथ… सबकी मनोकामना पूर्ण करते है उज्‍जैन के राजा

सूर्य भगवान उजाला लेकर आते हैं उनका स्वागत करना चाहिए…

कान्हा महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद तक सोता है उसके जेब में दवाई का पैकेट हमेशा रहता है। सूर्योदय के बाद तक सोने वाले गृहस्थी के घर में अशांति रहती है तो विद्यार्थी का मन विद्यार्जन करने में नहीं लगता है। जैसे हम किसी घर आने वाले मेहमान का स्वागत सुबह जल्दी उठकर साफ सफाई करके करते हैं। उसी प्रकार हर व्यक्ति को सूर्यनारायण के आगमन से पहले उठकर स्वागत करना चाहिए। क्योंकि सूर्यदेव भी तो मेहमान बनकर उजाला लेकर आते हैं।

Also Read: Chamtkarik Mata Mandir Dhara : माता का चमत्‍कारिक मंदिर, यहां देवी सुबह कन्‍या, दाेेेेपहर में युवती और शाम को वृृद्धा के रूप में देती है दर्शन

उसका जीवन निरर्थक है जो भी प्रभु की भक्ति न करे…

शिव विश्वास और माता पार्वती श्रद्धा हैं। ध्रुव चरित्र सुनाते हुए कान्हा जी महाराज ने बताया कि भगवान की भक्ति के लिए धन वैभव जाती पाती कुल ज्ञान दिखावा की आवश्यकता नहीं है भगवत प्राप्ति के लिए हृदय में विशुद्ध प्रेम की आवश्यकता है परमात्मा आडंबर में नहीं परमात्मा प्रेम से मिलता है।

Also Read: Pandit Pradeep Mishra LIVE: मालेगांव में पंडित प्रदीप मिश्रा जी की चौथे दिन की पुण्य श्री शिव महापुराण कथा

पूज्य कान्हा जी के महाराज के साथ वृंदावन से पधारे भजन मंडली के गायक भोले शास्त्री, मोहनलाल जी, किशन, राजा, शशांक व वशिष्ठ ने चली जा रही है उम्र धीरे धीरे…तेरा मेरा प्यार कभी ना बदले…. जैसे सुमधुर मीराबाई के भजनों की प्रस्तुति देकर सारे पांडाल को भावविभोर कर दिया। कथा के अंत में मुख्य यजमान प्रीति राकेश महतो ने आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Also Read: Khatu Shyam : जानें क्‍यो होती है बाबा खाटू श्‍याम की पूजा, पूरी दुनिया के लोग आते है मन्‍नतें लेकर, उनसे जुड़ी़ ऐसी जानकारियां जो पता नहीं होगी आपको

शुक्रवार को नंद महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आसपास के संपूर्ण क्षेत्रवासी जनता जनार्दन में कथा श्रवण कर अत्यंत उत्साह है। इस अवसर पर अलका नवनीत महतो, सरिता अनीत महतो, सजल, वेदांत, अंश, पीहू, राज, यस, बद्रीप्रसाद वर्मा, सुजीत वर्मा आदि ने कथा व्यास स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर श्रवण करने की अपील की। (ShriMad Bhagwat Katha Live)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button