New Mahindra Thar : थार के दीवानों के लिए अच्छी खबर, अब बेहद कम कीमत में मिलेगी Mahindra Thar, होगी सबसे सस्ती ऑफ रोड SUV

New Mahindra Thar : महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी थार को बेहद ही सस्ती कीमत पर लॉन्च (Entry Level Mahindra Thar ) कर सकती है। प्रतियोगिता को बढ़ते देख महिंद्रा ने यह फैसला लिया है। हालांकि कंपनी इस थार में कुछ बदलाव जरूर करेगी, लेकिन यह मार्केट में मिल रही किसी भी अन्य ऑफ रोड एसयूवी से सस्ती होगी। हाल ही में थार के नए वेरिएंट को देखा गया है जिसकी तस्वीरें लीक हुई है।
बता दे कि मारुति सुजुकी अपनी ऑफ रोड एसयूवी मारुति जिम्नी (SUV Maruti Jimny) 10 लाख से कम कीमत पर लेकर आ रही है। इसी को देखते हुए महिंद्रा ने यह फैसला लिया है ऐसा रिपोर्ट्स का दावा है।
- Also Read: Machli ka Video: सांप और बिच्छू को पल भर में खा गई मछली, इतना खतरनाक रूप देख दंग रह गया हर कोई

इतनी कीमत में मिलेगी थार (New Mahindra Thar)
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार के मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 13.59 लाख (एक्स शोरूम दिल्ली) है जो टॉप मॉडल में 16.29 लाख रुपए की हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा थार एंट्री लेवल की शुरुआत ₹10 लाख से कम हो सकती है।
बता दे कि महिंद्रा बहुत जल्द ही 5 डोर महिंद्रा थार को लांच कर रही है इसके बाद कंपनी मारुति जिम्नी जो कि थार से कम कीमत पर मार्केट में आने वाली है। बस इसी वजह से महिंद्रा नहीं एंट्री लेवल थार को मार्केट में लेकर आएगी।
यह फीचर्स हो जाएंगे कम
रिपोर्ट्स का दावा है कि महिंद्रा थार अपने सस्ते मॉडल में कई फीचर्स की कटौती कर सकती है। बताया जा रहा है कि सस्ती थार में इलेक्ट्रिक कोल्ड एसी के बजाय मैनुअल एसी, स्टेरिंग माउंटेड कंट्रोल के बजाय सिंपल स्टेरिंग, रिमूवेबल रूफ पैनल के बजाय हार्ड रूफ पैनल दिया जा सकता है। जबकि रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी हटाए जा सकते हैं। (New Mahindra Thar)

ऐसा होगा इंजन
सस्ते महिंद्रा थार के वेरिएंट में इंजन के बारे में भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट का दावा है कि सस्ती थार में डेढ़ लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। इस इंजन के साथ इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है। वहीं बात करें व्हील ड्राइव की तो इस सस्ते वेरिएंट में 4 व्हील ड्राइव के बजाय 2 व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है।



