ब्रेकिंग न्यूजबड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

betul news : डीआईजी से शिकायत के बाद बदले कोतवाली टीआई के तेवर; माना पत्रकार पंकज सोनी के साथ गलत हुआ, लेकिन कार्रवाई करने से परहेज

Betul News : इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि सांझवीर टाईम्स के संपादक पंकज सोनी पर डेढ़ माह पहले हुए हमले के मामले में खुद कोतवाली टीआई कह रही है कि उनके साथ गलत हुआ। ऐसे में उनके थाने में भी शिकायत वापस लेने के लिए रजनीश जैन की शिकायत पर उन्होंने आज तक मामला कायम नहीं किया। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह बात कोतवाल ने इतनी आसानी से नहीं कहीं, बल्कि बैतूल प्रवास पर आए डीआईजी जगत सिंह राजपूत से पत्रकार पंकज सोनी द्वारा की गई शिकायत के बाद उनके तेवर अचानक बदले हुए है। जब पुलिस के अधिकारी खुद पंकज सोनी के साथ हुए हमले को गलत बता रही है, फिर आईजी नर्मदापुरम की जांच के आधार पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी षडयंत्र रचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? इस प्रश्न का जवाब पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

शुक्रवार को नर्मदापुरम डीआईजी जगत सिंह राजपूत के समक्ष पत्रकार पंकज सोनी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने जिस गंभीरता से श्री सोनी की बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए, इसके परिणाम देखने को भी मिलेंगे। हालांकि शनिवार तक पूरे घटनाक्रम में कोतवाली एवं गंज थाने में पत्रकार पंकज सोनी की दो शिकायतों के आधार पर बिट्टू बोथरा और रजनीश जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई, लेकिन डीआईजी से कोतवाली टीआई अपाला सिंह के सीडीआर निकालने की मांग के बाद टीआई के तेवर एकदम बदले दिखाई दे रहे हैं।

मैसेज कर कहा- आपके साथ गलत हुआ

पत्रकार पंकज सोनी द्वारा डीआईजी को बताया गया था कि बैतूल के जिम्मेदार अधिकारियों और कोतवाली टीआई अपाला सिंह द्वारा पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के मोती वार्ड में पिछले कुछ माह पहले हुई चोरी की घटना की सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित करने की वजह से पंकज सोनी द्वारा रजनीश जैन की गई शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस मामले में डीआईजी से टीआई की सीडीआर निकालने का भी आग्रह किया था। इस दौरान खुद कोतवाली टीआई भी एसपी चेंबर में मौजूद थी।

डीआईजी ने उन्हें क्या निर्देश दिए यह तो नहीं पता, लेकिन उनके साथ बैठक से आने के बाद टीआई अपाला सिंह ने पत्रकार पंकज सोनी को मैसेज कर कहा कि उनके साथ गलत हुआ। 16 दिसंबर को शाम 5.14 बजे पहला मैसेज करते हुए कहा कि आपका यह सोचना बिलकुल गलत है कि आपने न्यूज लगाई थी, मेरे खिलाफ इसलिए मैं शिकायत की जांच नहीं कर रही हूं। जो लीगल है मैंने किया है, आपके और तक्षित का सौ बार धन्यवाद कि आपने हमारी गश्त व्यवस्था पर प्रश्न उठाया, उसी का रिजल्ट है कि मैंने इतना सुधार किया है कि पिछले दो माह में एक भी चोरी नहीं हुई। दूसरा मैसेज भी 5.14 बजे कर उन्होंने लिखा है कि मैं आपकी शुक्रगुजार हूं इस चीज के लिए और तीसरा मैसेज 5.16 बजे कर उन्होंने लिखा है कि आपके साथ जो घटना घटित हुई, वह गलत थी।

अब अधिकारियों की जिम्मेदारी

कोतवाली टीआई अपाल सिंह अब खुद पत्रकार पंकज सोनी पर 29 अक्टूबर को हुए हमले और शिकायत वापस लेने के लिए दूसरी बार धमकी मिलने के मामले को कहीं न कहीं गलत बताया है। उनके द्वारा किए गए मैसेज यह बताने के लिए काफी है कि शीर्ष अधिकारियों को इस बारे में न सिर्फ सोचना होगा, बल्कि बताना होगा कि जब आईजी नर्मदापुरम द्वारा महिलाओं की शिकायत पर जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, फिर षडयंत्र रचने वाले बिट्टू बोथरा और रजनीश जैन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? इस सवाल का अधिकारियों को अब जवाब देने की जरूरत है।

Pathaan Movie Controversy : पठान फिल्म को लेकर बरसे पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- उन्होंने भगवा रंग ही क्यों पहनाया, नहीं देखना चाहिए ऐसी फिल्म

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button