मध्यप्रदेश अपडेट

PM Modi ki hatya: पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोले पूर्व मंत्री, देखें वीडियो

PM Modi ki hatya: पीएम मोदी को हत्या के लिए तत्पर रहो! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोले पूर्व मंत्री

PM Modi ki hatya: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो!” पूर्व मंत्री पटेरिया कि इस बात के बाद पूरे देश की राजनीति में बवाल खड़ा हो गया। पूरे देश में पटेरिया के इस बात की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।

वायरल हो रहा वीडियो (PM Modi ki hatya)

राजा पटेरिया रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वायरल वीडियो के अनुसार इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’

यहां देखें वीडियो

पन्ना में केस दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पन्ना एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पाया है कि इससे लोकशांति भंग हुई है। आईपीसी की धारा 451, 504, 505, 506, 153 के तहत पन्ना जिले में मामला दर्ज किया गया है।’

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button