टेक/ऑटो

Bullet का वर्चस्व खत्म कर देगी ये इलेक्ट्रिक बाइक! सिंगल चार्ज में चलती है 300 किमी, सरकार सब्सिडी भी दे रही – Eco Tejas E-Dyroth

Eco Tejas E-Dyroth

Eco Tejas E-Dyroth देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक में शुमार royal enfield bullet का वर्चस्व अब खतरे में नजर आ रहा है। ऑटो सेक्टर में वर्ल्ड की HONDA, YAMAHA, JAWA सहित बड़ी कंपनिया बुलेट का खेल बिगाड़ने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन इस बार देशी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एको तेजस जल्द ही बाजार में ई-डायरोथ इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपनी क्रूजर-स्टाइल वाली भारत की पहली “मसल” बाइक को अनाउंस किया है। इसकी तस्वीर देखें तो ये लुक और डिजाइन के मामले में रॉयल एनफील्ड बुलेट की तरह है।

एको तेजस के मुताबिक नई ई-डायरोथ इस महीने के आखिर या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। एको तेजस ने इस बाइक के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कुछ जानकारी शेयर की हैं। अभी कम्पनी बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है।

Eco Tejas E-Dyroth

पहले इन शहरों में मिलेगी E-Dyroth बाइक

एको तेजस कंपनी ने अपनी धांसू इलेक्ट्रिक बाइक के जरिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के बाजारों को टारगेट करना चाहती है। बता दें कि एको तेजस महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में अपने डीलरशिप के माध्यम से मॉडल की बिक्री करेगी। मॉडल के लिए प्री-बुकिंग फिलहाल ओपन कर दी गई है।

Eco Tejas E-Dyroth

एक चार्ज में 300 किमी चलती है E-Dyroth बाइक

Eco तेजस ने दावा किया है कि E-Dyroth को इस तरह से तैयार किया गया है की यह बाइक 300 किमी तक चल सके। इसके लिए कंपनी ने इसमें एक अतिरिक्त बैटरी को एडजस्ट करने का विकल्प रखा। जो बाइक कंपनी बेच रही है उसमे सिंगल बैटरी मिलेगी, जो एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक चल सकती है।

Eco Tejas E-Dyroth

E-Dyroth पर सरकार देगी सब्सिडी

बता दे की इस बाइक को खरीदने वाले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर सरकारी सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं। एको तेजस बेची जाने वाली प्रत्येक बाइक के साथ एक चार्जिंग स्टेशन भी देगा, जिसे इसके डीलर मालिक के पार्किंग एरिया में इंस्टॉल करेंगे।

कई एडवांस फीचर्स से लैस है E-Dyroth बाइक

E-Dyroth के फीचर्स की बात करें तो बाइक में ब्लूटूथ और एक मोबाइल ऐप का उपयोग करके बाइक के डैशबोर्ड के माध्यम से कनेक्टेड तकनीक देखने को मिलेगी। बाइक इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ-साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन पर नोटिफिकेशन देने में सक्षम होगी। बाइक एक मिड-ड्राइव मोटर के साथ आएगी। बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी।

एको तेजस के डायरेक्टर के वेंकटेश तेजा ने कहा, “हम भारत की पहली मसल बाइक लॉन्च करके बहुत खुश हैं। इस बाइक में स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम है जो इनबिल्ट नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल नोटिफिकेशन फीचर के साथ आता है। यह अब तक ईवी बाइक सेगमेंट में पाई जाने वाली सबसे फ्यूचरिस्टिक तकनीक है।”

Source: news 18

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button