मध्यप्रदेश अपडेट

MPTET 2022 : एमपी में टीईटी पास करने पर अब जीवन भर होंगे शिक्षक बनने के लिए पात्र, शिक्षा विभाग ने अभ्‍यर्थियों की पात्रता को लेकर लिया बड़ा फैसला 

MPTET 2022: एमपी टीईटी (MP Teacher Eligibility Test) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षक भर्ती (Mp Shikshak Bharti 2022) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) ने बड़ा फैसला किया है। नए नियम के अनुसार, एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (mp teacher eligibility test 2018) और उसके बाद के क्वालीफाई उम्मीदवारों की पात्रता आजीवन वैध रहेगी। गौरतलब है कि विधायक निलय डागा ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था विधायक के इसी प्रयास से एमपी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी की वैधता आजीवन की गई है। इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए विधायक का आभार माना है।

विधायक ने शिक्षा मंत्री से पूछे थे सवाल (MPTET 2022)

बता दें कि विधायक निलय डागा लगातार स्कूल शिक्षा को लेकर विधानसभा में प्रश्न पूछते हैं। उनके द्वारा विधानसभा सत्र में शिक्षकों की कमी को लेकर विधानसभा में शिक्षा मंत्री से सवाल पूछे गए जिसके परिणाम स्वरूप सरकार ने प्राथमिक शिक्षक के पदों में 7500 पदों की वृद्धि की और 1 दिसंबर 2020, क्रमांक 610 में एमपीटीईटी की वैधता आजीवन की गई है। विधायक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था व बेरोजगारी को भी विधानसभा में प्रमुखता से उठाते हैं।

भर्ती प्रक्रिया से परेशान थे पात्र अभ्यर्थी (MPTET 2022)

कोरोना-काल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया लगभग 2 वर्ष तक धीमी गति से चली जिस कारण से पात्र अभ्यर्थी परेशान थे स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग के कई अधिकारी प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने का तर्क देते हुए शिक्षक भर्ती पूर्ण होने की बात कर रहे थे जिससे पात्र अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश था। प्रमाण पत्र की वैधता की अवधि बढ़ने की खबर लगते ही पात्र अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Urfi Javed Viral Video: उर्फी ने फिर ढ़ाया कहर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया वीडियो, एक्‍ट्रेस कविता कौशिक ने मांग ली पेंट

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button