बड़ी खबरें

CM Shivraj Live Action: एक्शन में सीएम शिवराज सिंह, मंच से किया माइनिंग ऑफिसर, सीएमएचओ और बिजली कंपनी के दो जेई को निलंबित

CM Shivraj Live Action: एक्शन में सीएम शिवराज सिंह, मंच से किया बिजली कंपनी के दो जेई को निलंबित

CM Shivraj Live Action: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल के कुंड बकाजन गांव में आयोजित जन सेवा अभियान अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम में भी एक्शन में नजर आए। यहां गड़बड़ियों को शिकायत मिलने पर उन्होंने मंच से ही बैतूल के माइनिंग ऑफिसर (खनिज अधिकारी) और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निलंबित करने की घोषणा की। इसी तरह भीमपुर ब्लॉक के इस क्षेत्र में बिजली संकट की समस्या की शिकायत मिलने पर उन्होंने बिजली कंपनी के 2 जेई (जूनियर इंजीनियर) को निलंबित कर दिया। इस लापरवाही के लिए उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई।

मुख्यमंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खनिज विभाग और स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों की शिकायत मिली है। इसलिए मैं माइनिंग ऑफिसर और सीएमएचओ को निलंबित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस क्षेत्र में बिजली समस्या की शिकायत मिली है। इसके लिए चिचोली के जेई पवन बारस्कर और जेई साईंखेड़ा जिम्मेदार हैं। मैं इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि समय रहते इस समस्या का समाधान किया जा सकता था, लेकिन विभाग के अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। ऐसी लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने बिजली समस्या का समाधान करने के लिए पाट रैयत गांव में 80 करोड़ की लागत से 132 केवी का सब स्टेशन बनाने की घोषणा भी की। इसे बनने में हालांकि समय लगेगा, तब तक इस समस्या के हल के लिए चिचोली से इस क्षेत्र तक 22 किलोमीटर लंबी 33 केवी की लाइन बिछाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह काम 15 दिसंबर तक यह कार्य हर हाल में कर लिया जाएगा।

Also Read: PM Fasal Bima Yojana: किसानों के लिए आपदाओं में बड़ा सहारा बन रही पीएम फसल बीमा योजना, हर साल जुड़ रहे हैं 5 करोड़ नए अन्नदाता

पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर भीमपुर से चिचोली सड़क के चौड़ीकरण और बकाजन से भीमपुर मार्ग पर नदी पर पुल बनाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने मेंढा डैम की ऊंचाई 1.80 मीटर बढ़ाए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर उन्होंने पेसा एक्ट की जानकारी भी ग्रामीणों को विस्तार से दी।

Also Read: CM Shivraj Singh Betul: सीएम शिवराजसिंह चौहान कर रहे बैतूल के कुंड बकाजन में जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्रों का वितरण, यहां देखें सीधा प्रसारण

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button